योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कंपनी पतंजलि देश के किसानों के लिए भी एक नई उम्मीद बनकर सामने आई है। इनके नेतृत्व में पतंजलि ने कई पहल शुरू की हैं, जिसका मकसद है किसानों की आय बढ़ाना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। किसानों की सहायता की मुहिम से देश का विकास करना भी एक लक्ष्य है। पतंजलि ने नागपुर में अपने मेगा फूड एंड हर्बल पार्क का उद्घाटन किया था, इसकी मदद से स्थानीय किसानों के जरिए आत्मनिर्भर देश के प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
किसानों को मिलेंगे किफायती उत्पाद
पतंजलि ब्रांड किसानों को कम दामों में प्राकृतिक खाद, बीज और तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवा रहा है। फसल का सीधा खरीदार बनने से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। एक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क तैयार किया जा रहा है जिससे किसान अपने उत्पाद सीधे बाजार में बेच सकें। पतंजलि आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बनाने के लिए किसानों से कच्चा माल खरीदते हैं, जैसे कि गिलोय , आंवला, शहद और एलोवेरा। देशभर में पतंजलि किसानों के लिए सेंटर खोलेगी, जो किसानों को हर स्तर पर सहयोग देंगे।
किसानों के लिए क्या होगा फायदा?
आय में इजाफा- लागत कम, मुनाफा ज्यादा।
बिचौलियों से मुक्ति- अब फसल का वाजिब दाम मिलेगा।
स्वस्थ फसल, स्वस्थ किसान- केमिकल मुक्त खेती से मिट्टी भी बचेगी और किसानों का स्वास्थ्य भी सही रहेगा।
तकनीक और मार्केटिंग सपोर्ट- पतंजलि की ब्रांड वैल्यू किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ेगी।
क्यों है ये पहल गेमचेंजर?
सालों पहले बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित कंपनी पतंजलि ने देश के FMCG क्षेत्र को भी बदल कर रख दिया है। भारत की 60% आबादी आज भी कृषि पर निर्भर करती है, लेकिन ज्यादातर किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे होते हैं। पतंजलि ने किसानों को सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का रास्ता दिखाया है। प्राकृतिक खेती न सिर्फ पर्यावरण के लिए लाभकारी है बल्कि आने वाले समय में इससे वैश्विक मांग भी बढ़ेगी।
किसानों की सेहत पर भी फोकस
पतंजलि का फोकस किसानों की आय ही नहीं बल्कि किसानों और उनके परिवार के लोगों की सेहत का ख्याल रखना भी है। कंपनी ने अपने आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए सामान भी किसानों से लिया और उन्हें कम दामों में अवेलेबल भी करवाया, जिसकी मदद से हर तबके के लोगों ने इन्हें अपनाया है। हर्बल जूस, खान-पान और डेयरी उत्पादों जैसे स्वास्थ्य-केंद्रित प्रोडक्ट्स से शुरुआत की। इसके बाद धीरे-धीरे हर्बल शैंपू, टूथपेस्ट, स्किनकेयर और हेयर केयर आइटम्स भी प्रोवाइड करें। पतंजलि ने आयुर्वेदिक दवाएं, इम्युनिटी बूस्टर्स और ऑर्गेनिक सप्लीमेंट भी मुहैय्या करवाएं जो इनकी सेहत को लिए बेहतर रखने के लिए जरूरी है।
ये भी पढ़ें- पतंजलि जैविक खेती से सुधर रही मिट्टी की गुणवत्ता, किसानों का भी सशक्तिकरण, जानें कैसे
संबंधित खबरें
यूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 mins agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
4 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
8 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
9 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
22 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines