अमित रतूड़ी
Passing Out Parade 355 Young Officers Join Indian Army: उत्तराखंड के देहरादून के इंडियन मिलिट्री अकेडमी (IMA) से इस साल भारतीय सेना को 355 नौजवान अफसर मिले हैं। शनिवार सुबह मार्क्स कॉल के साथ इन नौजवानों की पासिंग आउट परेड शुरू हुई, इस दौरान जोश इनका देखने लायक था। इस परेड की सलामी उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार ने ली। परेड के बाद इन नौजवानों ने पीपिंग और ओथ सेरेमनी में हिस्सा लिया। इस बार भारतीय सेना को जहां 355 नए अफसर मिले, वहीं मित्र देशों के 39 कैडेट भी यहां पास आउट हुए हैं।
भारतीय सेना को मिले 355 अफसर
ओथ सेरेमनी के बाद 154वें रेगुलर कोर्स और 137वें टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स के कुल 394 अफसर कैडेट बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना के मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। इनमें 355 नौजवान आर्मी ऑफिसर भारतीय थलसेना को मिले। वहीं 39 युवा आर्मी ऑफिसर अधिकारी मित्र देशों की सेना में शामिल हुए। इसी के साथ IMA से देश-विदेश की सेना को कुल 65,628 युवा सैन्य अधिकारी मिले हैं। इनमें 2,953 सैन्य अधिकारी मित्र देशों को मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Exclusive: UP में क्यों आधी सीटों पर सिमटी बीजेपी? युवाओं ने News24 को बताए हार के कारण
पासिंग परेड की सलामी
IMA से भारतीय सेना को 355 अफसर मिलेंगे, जो अब विभिन्न कोर से जुड़कर देश के अलग-अलग जगहों पर अपनी सेवा देंगे। उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार ने पासिंग परेड की सलामी ली। इस मौके पर IMA के कमांडेंट जनरल संदीप जैन और डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल आलोक नरेश भी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
1 hr agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
2 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
9 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
10 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
10 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
11 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
22 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
23 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines