Oppn Meeting In Patna: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी एक पारिवारिक समारोह के कारण शुक्रवार को पटना में विपक्ष की मेगा बैठक में शामिल नहीं होंगे। विपक्ष की बैठक के मेजबान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित एक पत्र में जयंत चौधरी ने कहा कि चूंकि पारिवारिक समारोह पहले निर्धारित था, इसलिए वह बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे। उन्होंने विपक्ष की बैठक की सफलता के लिए नीतीश कुमार को बधाई दी।
नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी में जयंत चौधरी ने क्या कहा?
नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए आरएलडी चीफ ने अपने पत्र में कहा कि आगामी 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में अपने पूर्व निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम के चलते मैं भाग नहीं ले पाऊंगा।
जयंत चौधरी ने कहा कि आज देश में अधिनायकवादी और सांप्रदायिक शक्तियां जिस तरह लोकतंत्र और समाजिक समरसता के लिए खतरा पैदा कर रही हैं, उसे देखते हुए समानधर्मा विपक्षी दलों का एकजुट होना समय की मांग है। देश की अहम समस्याओं और चुनौतियों पर संवाद कर समूचा विपक्ष जनता के सामने एक दूरगामी, व्यावहारिक योजना प्रस्तुत कर सकता है। ऐसे हम साथ मिलकर युवा, महिलाएं, किसान और वंचित समाज की आकांक्षाओं और विश्वास के साथ देश में सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं।
जयंत चौधरी ने अपने पत्र में लिखा कि मुझे विश्वास है कि ये बैठक विपक्षी एकता की राह में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगी। उद्देश्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं।
पटना में विपक्ष की बैठक में जुटेगी 20 पार्टियां
बता दें कि विपक्ष की बैठक के लिए लगभग 20 दलों के विपक्षी नेता पटना में जुटने वाले हैं, जहां वे अगले साल के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने की कोशिश करेंगे। यह बैठक नीतीश कुमार ने बुलाई है, जिन्होंने विपक्षी एकता बनाने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नेता एमके स्टालिन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जैसे कई राजनेता के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
7 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines