हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

"स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत", वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल

India Air Force Day 2025: गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर बुधवार को आयोजित 93वें भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कहानी बयां की. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन योजना, अनुशासित ट्रेनिंग और स्वदेशी हथियारों के दम पर सफल हुआ.

विज्ञापन

वायु सेना दिवस: गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर बुधवार को आयोजित 93वें भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कहानी बयां की. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन योजना, अनुशासित ट्रेनिंग और स्वदेशी हथियारों के दम पर सफल हुआ. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर भारतीय Operation Sindoor पर गर्व है.

पाकिस्तानी ठिकानों की सटीक जानकारी मिली

उन्होंने भारतीय वायु सेना की स्वदेशी विकसित शस्त्र कहानी की सराहना करते हुए कहा कि इन हथियारों ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक और प्रभावी हमले किए. इन हमलों ने राष्ट्रीय सुरक्षा में आक्रामक वायु शक्ति की भूमिका को फिर से स्थापित किया. उन्होंने कहा हमारे स्वदेशी हथियार प्रणालियों की प्रभावशाली कार्यप्रणाली और सटीक हमलों ने यह साबित कर दिया है कि हमारे देश में विकसित प्रणालियां पूरी तरह सक्षम हैं.

हर बार दी पटकनी

उन्होंने कहा कि हमारे वायु योद्धाओं ने हर युग में इतिहास रचा है. चाहे वह 1948, 1971, 1999 का युद्ध हो या बालकोट में आतंकवादियों का सफाया, हर बार भारतीय वायु सेना ने अपनी शौर्य गाथा को दोहराया है.

Operation सिंधु का जिक्र

एयर चीफ मार्शल ने ऑपरेशन सिंधु की भी सराहना की, जिसमें 18 जून को ईरान और इजराइल जैसे संघर्ष क्षेत्र से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया. उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना ने अंतर्राष्ट्रीय संकटों में भी तत्परता से राहत सामग्री और कर्मियों को एयरलिफ्ट किया. हमारी वायु सेना ने अक्सर कठिन और खतरनाक परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ेंः Greater Noida News: यूपीसीडा का प्रबंधक बर्खास्त, डेढ़ साल से ड्यूटी से गायब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें