यूपी पुलिस और एसटीएफ ने मैनपुरी में 1 लाख के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को ढेर कर दिया है। हाथरस से थाना एलाउ के तारापुर कट पुलिया पर बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें उसे गोली लगी है। इसके बाद उसे जिला हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल, कई खोखे और जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। जीतू ठाकुर हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का रहने वाला था।
कौन था जीतू ठाकुर
बता दें कि जीतू ठाकुर हाथरस पुलिस की ओर मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट में था। एनकाउंटर के बाद मैनपुरी पुलिस ने एनकाउंटर की जानकारी हाथरस पुलिस को दी। बता दें कि 13 जून 2024 को राशन डीलर योगेश उपाध्याय की जीतू ने हत्या कर दी थी। योगेश का शव हाथरस जंक्शन में धौरपुर ओवरब्रिज के नीचे लहूलुहान अवस्था में मिला था। पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने कई आरोपियों को अरेस्ट कर लिया था। हालांकि मुख्य आरोपी जीतू फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर 1 लाख का इनाम घोषित किया था और उसके घर की कुर्की कराई थी।
ये भी पढ़ेंः कौशांबी में युवती के हत्यारोपी को पुलिस ने गोली मारी, बोली- भागने की फिराक में था
मैनपुरी पुलिस को जीतू के एलाउ थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद जैसे ही जीतू को पुलिस के आने की भनक लगी तो वह भागने लगा। इसके बाद तारापुर कट पुलिया पर पुलिस ने जीतू को घेर लिया। पुलिस से घिरता देख जीतू ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने जीतू को ढेर कर दिया।
ये भी पढ़ेंः जेल से रिहा होते ही क्या बोले सपा नेता हरीश मिश्रा? करणी सेना उपासक के साथ हुई थी मारपीट
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
11 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
15 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
20 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
20 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
22 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines