Budaun: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 20 फीट गहरे सूखे कुएं में एक दिन का मासूम लावारिस हालत में मिला। जानकारी होने पर इस मासूम बच्चे को प्रेम राज और उनकी पत्नी सोमवती देवी ने बचाया। यह दोनों खेत पर काम कर रहे थे, जहां उन्हें बच्चे के रोने की आवाज आई।
जानकारी के मुताबिक जब प्रेमराज कुएं से नीचे उतरा तो उसने बच्चे के पास बैठे एक सांप को देखा, जो धीरे-धीरे दूर चला गया। इसके बाद उन्होंने बच्चे को बाहर निकाला और इलाका पुलिस को घटना की जानकारी दी।
प्राथमिक इलाज के बाद संभल रैफर किया
इसके बाद सोमवती अन्य ग्रामीणों के साथ बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई। जहां उसका इलाज किया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे संभल जिले के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा क्षेत्र के बसौनी गांव की इस घटना से सभी को चौंकने के लिए मजबूर कर दिया है।
गांव वालों का मानना था कि बच्चे को चमत्कारिक ढंग से सांप ने बचा लिया। वहीं सोमवती ने कहा कि किसी ने बच्चे को मेरे खेत के कुएं में फेंक दिया था। बच्चे के पास में एक सांप बैठा था, जिसने शायद उसे इतनी ऊंचाई से फेंके जाने के बावजूद बचा लिया।
पुलिस को आशंका, जन्म लेते ही बच्चे को फेंका
सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. इशान चौधरी ने बताया कि जांच करने के बाद हमने पाया कि बच्चे के शरीर पर केवल कुछ चोट के निशान थे। गर्भनाल बरकरार थी, जिससे पता चलता है कि वह कुछ घंटे पहले ही पैदा हुआ था। डॉक्टरों ने उसका इलाज करने के दौरान उसे दूध पिलाया। डॉक्टरों ने कहा है कि कुछ समय इलाज चलने के बाद बच्चा स्वस्थ्य हो जाएगा। इसके बाद पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे को अपने सुपुर्द लिया है।
चाइल्डलाइन के पदाधिकारी हुए सक्रिय
बदायूं चाइल्डलाइन टीम के समन्वयक कमल शर्मा ने बताया कि बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम उसके माता-पिता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। आशंका है कि जन्म के बाद ही बच्चे को फेंक दिया गया।
वहीं एसएचओ सिद्धांत शर्मा ने कहा कि बच्चे को कोई बड़ी चोट नहीं थी, लेकिन उसके सिर पर कुछ सूजन थी। जो शायद गिरने के दौरान आई हो सकती है। सभी जांचों के बाद बच्चे को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। 72 घंटे में बच्चे के माता-पिता को खोजने की कोशिश है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
3 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
11 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines