Om Prakash Rajbhar Peela Gamchha: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के एक नेता की पुलिस ने जमकर खातिरदारी की है। थाने पहुंचे पार्टी के नेता संतराम कश्यम का पीला गमछा और मोबाइल पुलिस वालों ने छीन लिया। इससे कार्यकर्ता काफी आक्रोशित हैं।
ओम प्रकाश राजभर ने पीले गमछे पर क्या कहा था?
बता दें कि योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद ओम प्रकाश राजभर का एक बयान काफी वायरल हुआ था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि किसी थाने पर जाओ तो सफेद गमछे की जगह पीला गमछा गले में डालकर जाओ। पुलिस को तुम्हारे चेहरे में ओम प्रकाश राजभर नजर आएगा। यह है पावर। पुलिस को जाकर बता देना कि मंत्री जी भेजे हैं। दारोगा के पास तो इतनी पावर है नहीं कि फोन लगाकर हमसे पूछे कि हमने भेजा है कि नहीं। एसपी और डीएम के पास भी इतनी पावर नहीं है कि मुझे फोन लगाए।
यह भी पढ़ें: विधानसभा में पीछे बैठकर खाते हैं खैनी… विधायकों को लेकर यह क्या बोल गए राजभर?
फर्रूखाबाद जिले के नवाबगंज थाने का मामला
दरअसल, मामला फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना का है। यहां सुभासपा के विधानसभा अध्यक्ष संतराम कश्यप का मोबाइल और पीला गमछा पुलिस ने जब्त कर लिया। इस घटना के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
पुलिस ने कार्यकर्ता के साथ किया अभद्र व्यवहार
सुभासपा के जिलाध्यक्ष संदेश कश्यप ने बताया कि पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ता को किसी मामले में थाने पर बुलाया था। यहां उसका मोबाइल फोन और पीला गमछा जब्त कर लिया गया। कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। हमने थानाध्यक्ष से बात की तो उन्होंने भी अभद्र तरीके से बातचीत की।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार के दो मंत्रियों में छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई? दारा सिंह बोले- राजभर नहीं, PM मोदी हैं सबसे पावरफुल नेता
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
42 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
4 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
5 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
9 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
11 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines