Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसायटी में 6 हजार परिवारों के सामने बिजली संकट खड़ा हो गया है। एनपीसीएल ने बकाया नहीं जमा करने पर सोसायटी की बिजली काट दी है। बिल्डर पर 1 करोड़ 76 लाख का बकाया है। बिजली का बिल पिछले एक साल से जमा नहीं किया गया है। एनपीसीएल ने 1 साल में बिल्डर को कई रिमांइडर भेजे। इसके बावजूद बिल नहीं जमा हुआ। अब एनपीसीएल ने बिजली काट दी है।
निवासियों का क्या दोष
लोगों ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि इस मामले में निवासियों का क्या दोष है। निवासी को समय से मेंटेनेंस व बिजली का बिल जमा करते है। इसके बावजूद बिल्डर की लापरवाही की वजह से निवासियों के सामने बिजली संकट खड़ा हो गया है। हर तरफ से निवासी को ही परेशान किया जाता है।
विवादों से घिरती जा रही सोसायटी
ईकोविलेज एक सोसायटी लगातार विवादों से घिरती जा रही है। कुछ दिन पहले 12वीं मंजिल से गमला फेंकने का मामला सामने आया था। आए दिन यहां गमला, जूता व अन्य सामान फेंकने का मामला सामने आता रहता है। अब यहां के निवासियों के सामने बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है।
कई सोसायटी के लोग परेशान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले कई हजार लोग अलग-अलग समस्याओं से परेशान है। महागुन मंत्रा, कासा ग्रींस समेत कई अन्य ऐसी सोसायटी है जहां के निवासी रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान है। अब ईकोविलेज एक सोसायटी में मूलभूत सुविधा में शामिल बिजली ही काट दी गई है। रात होने से पहले यदि बिजली नहीं आई तो लोगों की समस्या और बढ़ सकती है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहना हुआ आफत
लोगों का कहना है कि जीवन भर की कमाई से उन लोगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महंगी सोसायटी में घर खरीदा। यह उनके लिए आफत साबित हो रहा है। आए दिन सोसायटी में कोई न कोई समस्या हो जाती है। अब ऐसा लगता है कि उनके साथ ठगी हुई है। लोग यहां घर खरीदकर खुद को ठगा हुआ महसूस करते है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines