Northern Railway Moradabad Division : उत्तर रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन ने एक नई पहल की। रेलवे ने मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया है, जो इसी माह के अंत तक शुरू कर दिए जाएंगे। रेल यात्रियों को मेडिकल स्टोरों पर न सिर्फ गुणवत्ता परक दवाएं मिल सकेंगी, बल्कि 24 घंटे अन्य चिकित्सा सामग्री भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही मेडिकल स्टोरों पर तैनात प्रशिक्षित फार्मासिस्ट रेल यात्रियों को बेहतर दवा और चिकित्सा सामग्री के बारे में सलाह भी देंगे।
यात्रियों की ओर से रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर खोलने की पहल की सराहना की जा रहा रही है। रेलवे यात्रियों का कहना है कि रेलवे के मुरादाबाद मंडल की यह पहल बहुत सराहनीय है। कई बार ट्रेन में यात्रा करने के दौरान अचानक तबीयत खराब होने पर यात्रियों को दवाओं के लिए काफी भटकना है, जिससे कभी-कभी तो यात्रियों को दवा लेने के कारण अपनी ट्रेन तक छोड़नी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्टेशन पर ही मेडिकल खुलने से यात्रियों को दवा मिलने से काफी राहत पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! 62 ट्रेनें 3 महीनों के लिए निरस्त की गईं, कुछ गाड़ियों के रूट भी बदले, देखें लिस्ट
DRM ने दी जानकारी
रेलवे सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कहा कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर मेडिकल स्टोर होने से ट्रेन में अचानक बीमार होने वाले रेल यात्रियों को दवा मिलने से स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। पहले चरण में मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार, देहरादून में मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं और दूसरे चरण में मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन पर खोले जाएंगे।
यह भी पढ़ें : G 20 Summit के चलते दिल्ली आने वाली 200 से अधिक ट्रेन रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट
उन्होंने आगे कहा कि हमारे मंडल मुख्यालय से रोजाना 150 एक्सप्रेस ट्रेन और 10 से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। प्रतिदिन डेढ़ लाख से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। मुरादाबाद रेलवे डिवीजन की इस पहल से यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और उन्हें रेलवे स्टेशनों पर ही विश्वसनीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
8 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
9 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
16 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
17 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
17 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
18 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
19 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines