Noida Sector 32 Fire : नोएडा के सेक्टर 32 में मौजूद डंपिंग यार्ड में आग लग गई है। आग लगने के कारण पूरे इलाके में धुआं फैल गया है। करीब डेढ़ किमी तक धुएं की वजह से धुंध छा गई। इससे लोगों को देखने में परेशानी हो रही है जबकि सांस लेने में तकलीफ हो रही है। शाम के वक्त लोगों के ऑफिस से लौटने का समय होता है और डंपिंग यार्ड के बगल से ही सड़क गुजरती है, आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा क्षेत्र धुएं में डूबा दिखाई दे रहा है। कार से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें तेज गंध महसूस हो रही है। वहीं, फायर डिपार्टमेंट का कहना है कि आग बुझाने का काम चल रहा है, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आखिरकार आग कैसे लगी है। आग की घटना की सूचना मिलने के बाद फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गई। तब तक आस पास के क्षेत्र में काला धुआं फैल गया और लोग परेशान हो गए।
डंपिंग ग्राउंड के आसपास कई लोग टेंट लगाकर वहां जीवन यापन भी करते थे, आग लगने के बाद वह अपना सामान समेट कर भागते दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग ने किस तरह वहां मौजूद टेंट की झुग्गियों को भी जलाकर राख कर दिया।
यह भी पढ़ें : नोएडा के पॉश सेक्टर में बिजली-पानी को लेकर त्राहिमाम, अथॉरिटी से लगाई गुहार
बताया जा रहा है कि हवा तेज होने की वजह से आग जल्दी फैल गई और एक बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में लिया। हवाल की वजह से आग पर काबू पाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस डंपिंग ग्राउंड में आग लगी हो। इससे पहले भी यहां कई बार आग लगने की घटना हो चुकी है।
संबंधित खबरें
आगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
14 mins ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 hr agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
2 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
3 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
4 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
17 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
17 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
18 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines