हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा, गाजियाबाद में कल बंद रहेंगे स्कूल, छठ पर रहेगी छुट्टी

छठ महापर्व को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में 28 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे. जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि जिलाधिकारी ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व में छठ पर्व के लिए छुट्टी की सिफारिश की थी और अंतिम निर्णय जिलाधिकारियों पर छोड़ा था. नोएडा और गाजियाबाद प्रशासन ने त्यौहार के महत्व और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए एक दिन की छुट्टी का फैसला लिया, जिससे स्कूल बंद रहेंगे.

विज्ञापन
Noida School Close

नोएडा में छठ के पर्व पर स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. 28 अक्टूबर को स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. नोएडा के कई स्कूलों की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि छठ के पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही गाजियाबाद में भी कल स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. 

जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से जारी किए गए पत्र में लिखा है कि जिलाधिकारी ने अपने अधिकारी का प्रयोग करते हुए 28.10.2025 को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. ऐसे में 28 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

बता दें कि उत्तर भारत में छठ को बड़े पैमाने पर मनाया जाता है और यह एक प्रमुख त्योहार है. हालांकि उत्तर प्रदेश में भी बड़ी संख्या में लोग इसे बड़े ही धूम-धाम से मानते हैं. इसे देखते हुए सरकार ने एक दिन की छुट्टी की बात कही थी और अंत में इस फैसले को जिलाधिकारी को सौंप दिया गया था. यूपी सरकार ने छठ के अवसर पर 28 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया. लखनऊ डीएम ने छुट्टी की आधिकारिक घोषणा की, जिसमें बताया गया कि 28 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे.

विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टी का अधिकारी जिलाधिकारी को दिया गया है. वह निर्णय ले सकते हैं कि छठ के दिन सार्वजानिक अवकाश रहेगा या सिर्फ स्कूलों को ही बंद कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: छठ पर्व पर झारखंड में दर्दनाक हादसा, 3 मासूमों की पानी में डूबने से मौत

विज्ञापन

बात अगर बिहार की करें तो बिहार सरकार ने 29 अक्टूबर तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. सरकार का यह आदेश सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थानों के लिए लागू होगा. बिबर में अब स्कूल 30 अक्टूबर 2025 को खुलेंगे. वहीं पश्चिम बंगाल में छठ के अवसर पर 27 और 28 अक्टूबर और जगद्धात्री पूजा के अवसर पर 31 अक्टूबर 2025 को छुट्टी का ऐलान किया गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola