Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर): नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर-145 में किसान कोटे के 2250 प्लॉट दिए हुए हैं। सेक्टर की आरडब्ल्यूए का आरोप है कि यहां का विकास कार्य रूका हुआ है। निवासी बिजली-पानी के लिए भी परेशान हो रहे हैं। अथॉरिटी इस पर ध्यान नहीं दे रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक एक्शन नहीं लिया गया है। बुधवार को एक बार फिर आरडब्ल्यूए ने समस्याओं को लेकर अथॉरिटी से शिकायत की है।
विकास कार्य पूरी तरह ठप
आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष सुभाष भाटी का आरोप है कि सेक्टर को बसे कई साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी यहां समस्याएं बरकरार हैं। सेक्टर में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। बिजली-पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। प्लॉटों पर आज तक पूर्ण रूप से कब्जा नहीं दिया गया है। यहां रहने वाले लोग प्राधिकरण की वादाखिलाफी से परेशान हैं। आरडब्ल्यूए पहले भी कई बार नोएडा अथॉरिटी से शिकायत कर चुका है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है।
सेक्टर में हो रही खेती
आरडब्ल्यूए का आरोप है कि पिछले करीब चार साल से सेक्टर के कुछ हिस्सों में खेती की जा रही है। इस बारे में कई बार नोएडा अथॉरिटी को अवगत कराया गया है। आरडब्ल्यूए ने इस समस्या को लेकर सीईओ से भी मुलाकात की है। इसके बाद भी सेक्टर में खेती की जा रही है। जिसके चलते सेक्टर में जंगली जानवर भी घूमते मिल जाते हैं। लोग शाम डलते ही बाहर निकलने से बचते हैं।
ओएसडी से की मुलाकात
सेक्टर-145 की आरडब्ल्यूए बुधवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर नोएडा अथॉरिटी पहुंचे। वहां उन्होंने ओएसडी क्रांति शेखर से मुलाकात की। आरडब्ल्यूए ने ओएसडी को सेक्टर की विभिन्न समस्याओं से अगवत कराया। उन्होंने ओएसडी से सेक्टर में जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू किए जाने की मांग की है।
फसल कटने के बाद शुरू होगा विकास
नोएडा अथॉरिटी के ओएसडी क्रांति शेखर का कहना है कि सेक्टर-145 आरडब्ल्यूए ने समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। सेक्टर के कुछ हिस्सों में खेती की जा रही है। जल्द ही खेती की कटाई शुरू हो जाएगी, जिसके बाद सेक्टर में विकास कार्य का काम शुरू कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
9 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
11 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
13 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
15 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
19 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
20 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines