Noida News: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की सर्विलांस सेल और थाना फेस 2 पुलिस ने संयुक्त रूप से एक महत्वपूर्ण अभियान चलाकर 100 कीमती स्मार्टफोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को मोबाइल मालिकों को जब उनके खोए हुए मोबाइल सौंपे तो पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। सभी स्मार्ट फोन 10 से 15 हजार की कीमत के है। सभी मोबाइल फोन सर्विलांस तकनीक की मदद से ट्रेस किए गए है।
ऐसी स्थिति में गायब हुए थे मोबाइल
बाजार, सब्जी मंडी और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खरीदारी करते दौरान किसी की जेब से मोबाइल गिर गया। किसी का मोबाइल आटो में सवारी के दौरान छूट गया। सड़क पर चलते समय विशेषकर ब्रेकर पर जेब से गिर गया। शादी समारोह में डांस करते दौरान किसी का मोबाइल जेब से गिर गया। जिन लोगों को मोबाइल मिला तो उन लोगों ने वापस लौटाने के बजाय खुद मोबाइल का यूज करना शुरू कर दिया था।
क्या बोले पीड़ित?
नोएडा के फेज 2 में रहने वाले विशाल ने बताया कि कुछ समय पहले उसका मोबाइल साप्ताहिक बाजार में सब्जी की खरीदारी करते दौरान जेब से गिर गया था। उसने थाना में केस दर्ज कराया था। उसको उम्मीद नहीं थी कि उसका मोबाइल वापस मिलेगा। अब उसको दो महीने बाद मोबाइल वापस मिला है तो उसको यकीन नहीं हो रहा है।
क्या बोले डीसीपी?
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से गायब मोबाइलों को वापस उनके मालिक तक पहुंचाया गया है। ऐसे 100 मोबाइल बरामद किए गए है जो कि गायब हो गए थे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: न्यू आगरा अर्बन सेंटर का ड्रोन से होगा सर्वे, 8 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
12 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
11 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines