Noida Police Encounter: नोएडा में लूटपाट कर रहे बदमाशों पर लगातार पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। इसी मिशन के तहत शुक्रवार तड़के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। दूसरे बदमाश को कांबिंग के बाद पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर लुटेरे हैं।
पुलिस पर शुरू की फायरिंग
नोएडा जोन ADCP सुमित शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर-39 और सेक्टर-44 के सामने गाड़ियों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एमिटी (Amity) गोल चक्कर की तरफ से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा दिया। इस पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और सेक्टर-98 की ओर भागने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और बदमाशों का पीछा शुरू किया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर नीचे गिर गया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया।
बदमाश की पहचान
ADCP सुमित शुक्ला ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान विजय (25) के रूप में हुई है, जो हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। वहीं, दूसरे बदमाश की पहचान नौशाद उर्फ टोला (22) के रूप में हुई है, जो नोएडा के मोरना का रहने वाला है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोगों से मोबाइल छीनते थे बदमाश
ADCP ने बताया कि पुलिस को बदमाशों के पास से एक चोरी की बाइक और 8 मोबाइल फोन बरामद हुए, जो नोएडा के अलग-अलग स्थानों के थे। दोनों बदमाश लोगों से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इन बदमाशों की जानकारी भी आसपास के जिलों और दिल्ली को भेजी गई है। दोनों बदमाशों ने दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में लोगों से लूटपाट की है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
7 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
11 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
11 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
13 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
14 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
15 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
17 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines