Noida News : नोएडा में बुधवार को डबल एनकाउंटर हुआ। दोनों ही मामलों में चेन लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गोली लगी है। 22 जून को बदमाश ने सेक्टर 53 में महिला से चेन लूट ली थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने लूट करने वाले बदमाश को काबू किया है।
पहला एनकाउंटर
एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 24 थाना पुलिस एलिवेटिड रोड के नीचे चैकिंग कर रही थी। एनटीपीसी की तरफ से एक बाइक पर सवार 2 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के गोली लगी। उसका साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान इरशाद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूट की चेन को बेचकर मिले ढाई हजार रूपये, तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद की गई है। आरोपी अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर पल्सर व स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर लूट की घटना करता है। सेक्टर 52 मैट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने चेन छीनी थी। घायल बदमाश का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
दूसरा एनकाउंटर
फेज एक थाना पुलिस की सेक्टर 14 के पीछे गंदा नाला के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश अरूण कुमार उर्फ अरूण सागर घायल हो गया। वह दिल्ली के कल्याणपुरी का रहने वाला है। उसने सेक्टर 53 में महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसके कब्जे से लूट के 5 मोबाइल, तमंचा, कारतूस व गली हुई चेन बरामद की गई है।
सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना
सेक्टर 53 में हुई चेन लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। महिला ई रिक्शा से उतर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और चेन लूट कर फरार हो गए थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
19 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines