Noida News: नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवती को साइबर ठग ने डिजिटल अरेस्ट किया और 14 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है। वह नॉर्थवेस्ट दिल्ली का रहने वाला है।
दोस्त के भी खाते में ट्रांसफर कराई थी ठगी की रकम
पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी संदीप ने 14 लाख की ठगी करने के बाद अपने दोस्त के खाते में भी रकम ट्रांसफर करवाई थी। ठगी की रकम जो खाते में ट्रांसफर की गई उसको हाल ही में येस बैंक में खुलवाया गया था। आरोपी अपने दोस्त के साथ मिलकर खाता ऑपरेट करता था और ठगी की रकम को उसमें से निकाल कर खर्च करता था। एनसीआरटी पोर्टल पर चेक करने से पता चला है कि जिस खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी उसके खिलाफ कुल 21 शिकायत पूरे भारत में दर्ज हैं।
ऐसे बनाया था ठगी का शिकार
आरोपी साइबर ठग ने पीड़ित युवती को फोन किया। उससे कहा कि वह टेलीकॉम डिपार्टमेंट से बोल रहा है। युवती के खिलाफ इल्लीगल विज्ञापन और हरासमेंट की शिकायत दर्ज की गई है। यह सुनकर पीड़िता डर गई। आरोपी ने व्हाट्सएप पर ही फर्जी कागजात भेज कर गिरफ्तारी का डर दिखाया। युवती से कहा कि यदि वह जांच में सहयोग नहीं करेगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की बात सुनकर युवती डर गई और जैसे-जैसे आरोपी कहता गया वह करती गई। आरोपी ने पीड़िता से अलग-अलग खातों में 14 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए।
यह बरतें सावधानी
-What’s app call और video call द्वारा आपके खाते में हवाला अथवा मनी लॉन्ड्रिंग से सम्बन्धित रकम आने की बात कही जाये तो उस कॉल पर यकीन न करें।
-अगर आपके द्वारा कोई भी पार्सल नहीं भेजा गया है अथवा पार्सल में यदि बताया जा रहा है कि एक पार्सल मिला है जिसमें आपका आधार कार्ड या मोबाइल नंबर मिला है तो वह साइबर क्रिमिनल का कॉल है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
12 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
17 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
22 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
22 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines