Noida News: नोएडा के फेज-तीन थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में बृहस्पतिवार देर रात पार्टी के दौरान हुई लापरवाही एक युवक को भारी पड़ गई. दोस्तों के बीच हो रही मौज-मस्ती अफरातफरी में बदल गई. नशे में एक युवक से तमंचा चल गया और पास खड़ा साथी गोली लगने से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
दोस्तों के बीच पार्टी बनी हादसे का कारण
मामूरा की ठेके वाली गली में रहने वाला अंकित अपने दोस्तों के साथ देर रात पार्टी कर रहा था. पार्टी के दौरान उसने अपने साथी विष्णु को तमंचा दिखाने के लिए दिया. इसी बीच नशे की हालत में विष्णु से गलती से ट्रिगर दब गया और गोली वहां मौजूद अरविंद के पैर में जा लगी. गोली चलने की आवाज सुनते ही पार्टी का माहौल हड़कंप में बदल गया. घायल अरविंद को दोस्तों ने तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सूचना पर पहुंची फेज-तीन थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जांच शुरू की. अरविंद के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विष्णु सहित अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में छठ पूजा पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें दो दिन किस रूट पर जाना है ?
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
2 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
4 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
4 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines