Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को इस साल विशिष्ट पुलिस सेवा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह गौतमबुद्ध नगर की दूसरी पुलिस आयुक्त हैं। यहां चार्ज संभालने के बाद लक्ष्मी सिंह ने संगठिक अपराध की कमर तोड़ने का काम किया है।
27 गिरोहों पर कसी नकेल
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्मी सिंह के गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त का पदभार संभालने के बाद 27 गिरोह प्रभावित हुए हैं। इनमें एफआईआर में नामजद 137 आरोपी भी शामिल हैं। इसके अलावा यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत 39.3 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है।
ड्रग्स के रैकेट का किया था भांडाफोड़
बताया गया है कि पुलिस ने इसी साल की शुरुआत में ग्रेटर नोएडा के एक घर से चल रहे मादक पदार्थों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया था। नोएडा पुलिस ने यहां से करीब 450 करोड़ रुपये का 77 किलोग्राम एमडीएमए (नशीला पदार्थ) जब्त किया गया।
यह भी पढ़ेंः कौन हैं यूपी के वो 21 पुलिसवाले, जिन्हें Independence Day पर सम्मानित करेंगे सीएम योगी
इस साल हुईं 56 मुठभेड़
इसी तरह, पुलिस टीमों ने एक जीएसटी रैकेट का भी भंडाफोड़ किया, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ था। इस मामले में करीब दो दर्जन गिरफ्तारियां हुई थीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि गौतमबुद्धनगर जिले में इस साल 56 पुलिस मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें 85 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए पिंक बूथ
रिपोर्ट में बताया गया है कि जब लक्ष्मी सिंह ने नोएडा पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला था तब शिकायतों की निस्तारण प्रणाली के लिए नोएडा 71वें स्थान पर था, लेकिन जुलाई में नोएडा ने इसमें पहला स्थान हासिल किया है। नोएडा में अब चार पिंक बूथ हैं, जिनका संचालन महिला पुलिसकर्मी करती हैं।
यह भी पढ़ेंः 10 बच्चों का स्कूल से कटा नाम तो रोका डीएम साहिबा का रास्ता, मिला ऐसा जवाब भूल गए दर्द
आईपीएस लक्ष्मी सिंह को मिले हैं ये भी सम्मान
बताया गया है कि इससे पहले, आईपीएस लक्ष्मी सिंह को राष्ट्रपति की ओर से सराहनीय सेवा पदक, प्रधान मंत्री की ओर से एक रजत बैटन, यूपी मुख्यमंत्री की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक और डीजीपी कमेंडेशन डिस्क (प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर) से सम्मानित किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 hr ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
14 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
17 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
22 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
23 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines