हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पार्सल बैग में पैक मिली युवती, हाथ-पैर बंधे हुए, नोएडा में दिल दहलाने वाली घटना

Noida news: उत्तरप्रदेश के नोएडा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां के सेक्टर 142 में कचरे के ढेर में एक युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई. शव एक पार्सल बैग में पैक था. युवती के हाथ पैर बंधे हुए थे. चेहरे पर जलने के निशान थे. संभावना है कि हत्या किसी ओर जगह कर शव यहां फेंका गया.

विज्ञापन
Credit: Social Media

Noida news: यूपी में नोएडा के सेक्टर 142 में युवती का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और लापता युवतियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं, ताकि युवती की पहचान हो सके. युवती का शव पार्सल बैग में पैक कर यहां फेंका गया था. उसके हाथ पैर बंधे हुए थे. चेहरे पर जलने के निशान पाए जाने पर पुलिस को संदेह है कि पीड़िता की हत्या कहीं और की गई थी और बाद में उसके शव को उस स्थान पर फेंक दिया गया था. स्थानीय लोगों ने पार्सल बैग देखकर पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें: यूपी SIR में कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, एक करोड़ वोटर्स बनेंगे चुनाव आयोग की चुनौती

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए सबूत

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव कहां से लाया गया था और किन परिस्थितियों में उसे घटनास्थल पर फेंका गया था. सूचना मिलते ही सेक्टर 142 पुलिस स्टेशन की टीम और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां से सबूत जुटाए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ताकि मौत का असली कारण पता चल सके.

विज्ञापन

पुलिस ने बनाई जांच टीम, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

सीनियर पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सेक्टर 142 इलाके से मिली युवती के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. मामले की जांच के लिए पुलिस ने जांच टीम का गठन किया है. जांच के तहत आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम ने भी आवश्यक जांच की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सभी संभावित पहलुओं की छानबीन की जा रही है.

यह भी पढ़ें: यूपी की सियासत में ब्राह्मण वोट के क्या मायने? BJP से मिली वार्निंग, कांग्रेस-सपा ने दिया ऑफर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola