हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो लाइन पर होगा ये काम, 70 हजार यात्रियों को मिलेगा आराम

Noida Metro Rail Corporation: एनएमआरसी अध्यक्ष डॉ. लोकेश एम ने बताया कि एनएमआरसी ने सिग्नल डिवाइस में लगने वाले पार्ट और स्कॉडा सिस्टम से जुड़े काम के लिए दो टेंडर जारी कर दिए हैं। इन टेंडर में 22 मई तक एजेंसियां आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
Noida Metro Aqua Line

Noida Metro Rail Corporation: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा मेट्रो को लेकर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने बुधवार को एक फैसला लिया है। एनएमआरसी के मुताबिक, एक्वा मेट्रो के सिग्नल सिस्टम में कुछ-कुछ अंतराल में खराबी आती रहती है। अब इस दुरुस्त किया जाएगा। बुधवार को एनएमआरसी ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।

करीब 93 लाख रुपये होंगे खर्च

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. लोकेश एम ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो के बीच चलने वाली एक्वा मेट्रो के सिग्नल सिस्टम में कुछ-कुछ अंतराल में खराबी आती रहती है। दो दिन पहले भी दो-तीन घंटे तक खराबी होने से लोगों को दिक्कत हुई थी। जिसके बाद इसे दुरुस्त कराने का निर्णय लिया गया है। सिग्नल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। सिग्नल सिस्टम से संबंधित खराबी को दूर करने में 92,88056 रुपये की लागत आएगी।

टेंडर किए जारी

अध्यक्ष डॉ. लोकेश एम ने बताया कि एनएमआरसी ने सिग्नल डिवाइस में लगने वाले पार्ट और स्कॉडा सिस्टम से जुड़े काम के लिए दो टेंडर जारी कर दिए हैं। इन टेंडर में 22 मई तक एजेंसियां आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद टेंडर खोला जाएगा। बताया जा रहा है कि सिग्नल दुरुस्त होने से इस रूट पर रोजाना यात्रा करने वाले करीब 70 हजार यात्रियों को फायदा होगा। यात्री बिना रुके यात्रा कर सकेंगे।

सोमवार को डेढ़ घंटे रही थी परेशानी

अभी एक्वा मेट्रो के सिग्नल में लगातार खराबी आ रही है। इस वजह से मेट्रो का संचालन बाधित हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार को इस रूट पर सुबह साढ़े आठ से साढ़े दस बजे तक काफी परेशानी रही थी। टीम ने हर स्टेशनों पर मेट्रो रुकवाकर जांच की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें