हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Noida विधायक पंकज सिंह के कार्यालय को घेरने की कोशिश; बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस और किसानों की झड़प

विज्ञापन

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपनी मांगों को लेकर किसान और पुलिस में झड़प हो गई। भारतीय किसान परिषद विधायक पंकज सिंह के सेक्टर-26 में कार्यालय का घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया।

हंंगामे का वीडियो सामने आया

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से किसानों के प्रदर्शन का एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसान विधायक पंकज सिंह के कार्यालय का घेराव करने के लिए जा रहे हैं। साथ ही मौके पर खड़ी नोएडा पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग लगा रखी थी, जिसे किसानों ने तोड़ दिया और आगे बढ़ने की कोशिश की।

विज्ञापन

प्राधिकरण दफ्तर पर कर रहे थे प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक हजारों की संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का आरोप है कि लंबे समय तक प्रदर्शन के बाद न तो कोई प्राधिकरण अधिकारी और न ही कोई जनप्रतिनिधि उनसे मिलने के लिए आया। इस पर गुस्साए किसानों ने विधायक पंकज सिंह के कार्यालय का रुख कर दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola