नोएडा में बुधवार शाम तूफान ने एक बार फिर सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसायटी के फ्लैटों को नुकसान पहुंचाया है। तूफान की वजह से सोसायटी में N-27 के 2 फ्लैटों की खिड़कियां टूटकर नीचे गिर गई। इतना ही नहीं अन्य फ्लैटों में भी नुकसान हुआ है। कुछ दिनों पहले भी आए तूफान में सोसायटी के एक फ्लैट को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसकी वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
तूफान ने फ्लैटों की गुणवत्ता की पोल खोली
नोएडा में बुधवार शाम आंधी और तूफान ने एक बार फिर कोहराम मचाया है। जेपी अमन सोसायटी में N-27 के फ्लैट नंबर 1506 और 1605 को काफी नुकसान पहुंचा है। तूफान के चलते दोनों फ्लैटों की कांच की खिड़की टूटकर नीचे गिर गई। इस दौरान अमन आर्केड की टीन भी उड़ गई। इससे पहले शुक्रवार की शाम आए तूफान ने भी फ्लैटों की गुणवत्ता की पोल खोल दी थी। तूफान की वजह से सोसायटी के 4 से अधिक फ्लैट के दरवाजे और खिड़कियां उखड़कर कमरे के अंदर आ गए या सोसायटी परिसर में नीचे गिर गए थे। सोसायटी का सफल का स्टोर हवा में उड़ गया था और कई कार क्षतिग्रस्त हो गईं।
फ्लैट मालिकों को हुआ नुकसान
तूफान के दौरान सोसायटी में कुछ फ्लैटों के AC का यूनिट को भी नुकसान पहुंचा है। फ्लैट मालिकों का इससे खासा नुकसान हुआ था। बुधवार को दोबारा आए तूफान ने एक बार फिर फ्लैटों की गुणवत्ता पोल खोल दी है।
अमन आर्केड में उड़ा टीन सेट
रोड पर गिरा साइनेज बोर्ड
तूफान में फंसे सपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने बताया कि करीब 8 बज कर 10 मिनट पर अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदला और उनकी गाड़ी से ठीक कुछ दूरी पर साइनेज बोर्ड आ गिरा। सेक्टर 37 में हुई इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि हाईटेक सिटी और यूपी को सर्वाधिक रेवेन्यू देने वाला नोएडा शहर की हालत बदतर है। कोई बड़ी घटना होने पर शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं।
सोसायटी में तूफान से उड़ा टीन सेट
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
23 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
51 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
56 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines