Noida News: नोएडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कल यानी 16 अगस्त को यातायात व्यवस्था बदली हुई रहेगी। इस शुभ अवसर पर इस्कॉन मंदिर सेक्टर-33 एवं सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-19 में मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ व सुचारु यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नरेट ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।
यह होगा बदलाव
एनटीपीसी अंडरपास से गिझौड़ मार्ग तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस रूट का प्रयोग करने से बचना होगा। एनटीपीसी अंडरपास चैराहा से गिझौड़ मार्ग तक तथा गिझौड़ चैक से एनटीपीसी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिन वाहनों को गिझौड़ चैराहा से अट्टा अंडरपास की ओर जाना है वह होशियारपुर तिराहा होते हुए सिटी सेंटर व समरविला तिराहे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इस्कॉन मंदिर आने वाले श्रद्धालु एडोब बिल्डिंग के पास स्थित पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर पैदल मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे। वीवीआईपी आगंतुक सेक्टर 33-34 तिराहा होते हुए शिल्प हाट पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकते है।
वैकल्पिक मार्गाें की व्यवस्था
सेक्टर 31-25 चैक से गिझौड़ होते हुए सेक्टर 60, 62, व इंदिरापुरम गाजियाबाद जाने वाले वाहन स्पाइस मॉल, एडोब चैक, सेक्टर 22-23 व सेक्टर 54 तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते है। एलीवेटेड रोड पर यातायात सामान्य रहेगा, लेकिन इस्कॉन-एनटीपीसी लूप से चढ़ना व उतरना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पूरी तरह से बंद रहेंगे यह मार्ग
गिझौड़ से इस्कॉन मंदिर एवं सेक्टर 31-25 से गिझौड़ की ओर भी यातायात बंद रहेगा। आज 15 अगस्त से ही गिझौड़ चैक से इस्कॉन मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग भी जन्माष्टमी समापन तक बंद रहेगा। सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर के पास डीएम चैक से राय रेजीडेंसी व टेलीफोन एक्सचेंज की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर 2 स्थित मंदिर के पास संदीप पेपर मिल चैक व गोलचक्कर चैक के बीच वाहनों का आवागमन स्थिति के अनुसार रोका जाएगा।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं व नागरिकों से अपील की है कि वह असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे और सहयोग बनाए रखे। अधिक जानकारी के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने मोहा लोगों का मन
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines