Noida International Film City: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी के पहले फेज का निर्माण 30 जून से पहले शुरू होने का दावा किया गया था, लेकिन अब इसका काम तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगा। दरअसल, यमुना अथॉरिटी ने इसका लेआउट प्लान को बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. को आपत्ति के साथ वापस कर दिया है। कंपनी को लैंड यूज प्लान के अनुरूप लेआउट प्लान को संशोधित कर यीडा को सौंपना होगा। वहीं पहले फेज में होटल, मॉल, सर्विस अपार्टमेंट आदि का निर्माण भी नहीं होगा। यीडा ने इसकी अनुमति नहीं दी है। यीडा के मुताबिक, पहले फेज में फिल्म स्टूडियो और शूटिंग स्पॉट का निर्माण होगा, जो 3 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। 2029 से पहले फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू करने की योजना है।
लेआउट प्लान में मिली कई खामियां
बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से यीडा को सौंपे गए लेआउट प्लान में कई खामियां थीं। पूर्व में स्वीकृत लैंड यूज प्लान की अनदेखी की गई है। ग्रीन एरिया को लेआउट प्लान में पूरी तरह से गायब कर दिया है। संशोधित मास्टर प्लान मिलने के बाद यमुना अथॉरिटी इसे अनुबंध की शर्तों एवं लैंडयूज प्लान से मिलाकर स्वीकृति पर विचार करेगा। इसके अलावा पहले चरण में फिल्म निर्माण संबंधित ढांचा विकसित करने की अनुमति है, लेकिन कंपनी की ओर से दिए गए लेआउट प्लान में कामर्शियल भी प्रस्तावित किया गया है। यमुना अथॉरिटी ने कामर्शियल प्लान को भी मंजूरी नहीं दी है। पहले फेज में होटल, मॉल और सर्विस अपार्टमेंट नहीं बनेंगे।
जून में मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास प्रस्तावित
जून में फिल्म सिटी का मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास प्रस्तावित है। यमुना अथॉरिटी में फिल्म सिटी का निर्माण शुरू करने के लिए बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. के चेयरमैन एवं फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने यीडा को लेआउट प्लान स्वीकृति के लिए दिया था, लेकिन लेआउट प्लान में कई खामियां होने की वजह से यीडा ने इसे स्वीकृति देने से इन्कार कर दिया।
फिल्म सिटी में 15 प्रतिशत ग्रीन एरिया
कंपनी की ओर से दिए गए लेआउट प्लान के साथ फायर ब्रिगेड की अनापत्ति व ड्राइंग नहीं थी। इसके साथ ही स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट भी नहीं दिया गया था। फिल्म सिटी के पहले चरण में सिर्फ फिल्म निर्माण संबंधित ढांचा एवं इंस्टीट्यूट की अनुमति है, इसके बावजूद ले आउट प्लान में कॉमर्शियल को भी शामिल कर दिया गया। लैंड यूज प्लान से इतर जाकर हरित क्षेत्र में भी निर्माण ढांचा प्रस्तावित कर दिया है। फिल्म सिटी में 15 प्रतिशत ग्रीन एरिया आरक्षित है। इसके अलावा फिल्म सिटी के लिए आरक्षित औद्योगिक क्षेत्र में दूसरी गतिविधियां प्रस्तावित कर दी गई हैं।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
11 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines