Uttar Pradesh Greater Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को नई दरों के हिसाब से मुआवजा बांटा जाएगा। इसे लेकर अथॉरिटी ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण में 14000 गांव के किसानों को मुआवजे के रूप में साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए का वितरण किया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट के सभी स्टेक होल्डर्स को प्रशासन की ओर से मांग पत्र भेजा जाएगा। अथॉरिटी के इस कदम से किसानों में खुशी की लहर है। बताया जा रहा है कि अप्रैल तक मुआवजे बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
जानिए किसकी कितनी हिस्सेदारी
एडीएम एलए बच्चू सिंह ने बताया कि 14 गांवों के साढ़े 14 हजार किसानों को 8691 करोड़ रुपए का मुआवजा वितरण किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश शासन और नोएडा अथॉरिटी 37.5 फीसदी की हिस्सेदारी रहेगी। इसके अलावा यमुना अथॉरिटी और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी 12.25-12.25 फीसदी अदा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर 2024 में एयरपोर्ट के तीसरे-चौथे चरण के लिए जमीन देने वाले किसानों का मुआवजा 38 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसे सोमवार को कैबिनेट ने पास कर दिया। किसानों से 3100 रुपए प्रति वर्गमीटर के बजाए 4300 रुपए के हिसाब से जमीन खरीदी जाएगी। जिसके बाद किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा मिलेगा।
तीनों अथॉरिटी पर बढ़ेगा 3000 करोड़ का बोझ
नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी किसानों को मुआवजा बांटेगी। नई कीमतें तय होने के बाद अब अथॉरिटी पर करीब 3000 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि नोएडा अथॉरिटी ने किसानों को मुआवजा की राशि देने की तैयारी शुरू कर दी है। अथॉरिटी अधिकारियों ने किन गांव और कितने किसानों को मुआवजा देना है, उसकी लिस्ट यमुना अथॉरिटी से मांगी है। इसी तरह ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने भी गांव और किसानों की लिस्ट मांगी हे। अथॉरिटी अधिकारी ने बताया कि अप्रैल से किसानों को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना है।
इन गांव के किसान बनेंगे करोड़पति
नोएडा एयरपोर्ट के व्यावसायिक संचालन से पहले ही यमुना सिटी में ग्रुप हाउसिंग, व्यावसायिक से लेकर औद्योगिक और अन्य गतिविधियों के लिए जमीन की मांग बढ़ी है। जिसके बाद गांव की जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नीमका, शाहजहांपुर, खाजपुर, पारोही, किशोरपुर, बनवारीबांस, जेवर बांगर, मुकीमपुर शिवारा, साबौता, अहमदपुर चौरौली, दयानतपुर, रोही और बंकापुर के 14 हजार से ज्यादा किसान हैं। इन गांव के सभी लोग आने वाले दिनों में करोड़पति बन जाएंगे।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines