उत्तर भारत का प्रमुख नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) अब न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड के कई प्रमुख शहरों से भी सीधे बस सेवा के जरिए जुड़ने जा रहा है। इस फैसले से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और पर्यटन व रोजगार को भी नई उड़ान मिलेगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राधिकरण ने हरियाणा और उत्तराखंड परिवहन निगम के साथ अनुबंध किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के साथ बातचीत अंतिम चरण में है। समझौते के बाद विभिन्न रूटों पर सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को दिल्ली या नोएडा तक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
किन शहरों से मिलेंगी बस सेवाएं?
यात्रियों को देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल जैसे शहरों से भी एयरपोर्ट तक डायरेक्ट कनेक्टिविटी होगी। एयरपोर्ट टर्मिनल से कुछ ही दूरी पर एक बस स्टॉप विकसित किया जाएगा। जहां से हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के लिए बसें मिलेंगी। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी जो दूरदराज इलाकों से एयरपोर्ट की यात्रा करते हैं।
इन शहरों में जाना होगा आसान
नोएडा एयरपोर्ट की लोकेशन देखा जाए तो यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जैसे हाई-स्पीड कॉरिडोर से जुड़ा हुआ है। ऐसे में गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जैसे शहरों से पहुंचना सिर्फ 25 मिनट से 1 घंटे के भीतर मुमकिन होगा। इसके अलावा चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, नारनौल, पानीपत और कुरुक्षेत्र जैसे शहरों से भी कुछ घंटों में इस एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- Ghaziabad में पिता-पुत्र ने शराब तस्करी के लिए चुराई एम्बुलेंस, नंबर प्लेट बदलते वक्त पहुंची पुलिस
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
17 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
19 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
20 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
23 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines