भारी बारिश के चलते यमुना और हिंडन के बढ़ते जलस्तर के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा के करीब 43 गांव प्रभावित हुए हैं। इन सभी गांवों में पानी भर गया है। इनमें सदर तहसील के 12 और दादरी के छह गांव प्रभावित हैं। जेवर के 25 गांवों में फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। वहीं बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विभिन्न शिविरों में छह टीमों गठित की हैं और बाढ़ नियंत्रण कक्ष में डॉक्टरों को शिफ्टवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि अब तक 3800 लोगों को डूब क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जिनमें से 2637 लोग बाढ़ शरणालयों में रह रहे हैं। इन सभी के लिए सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की गई है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसील दादरी में 160 और सदर में 260 यानि कुल 420 सुरक्षा किट वितरित की गई हैं। अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि सभी आश्रय स्थलों में आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में निःशुल्क सर्पदंश के टीके की व्यवस्था की गई है।
इन फोन नंबरों पर मिलेगी तुरंत सहायता
जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेक्टर 135 की ग्रीन बेल्ट में पशु शिविर स्थापित किया गया है। जहां लगभग 1471 मवेशियों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष (टेलीफोन नंबर- 0120-2978231/2978232/2978233) 24 घंटे सक्रिय है, जिसमें तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, राहत एवं बचाव के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात हैं, जिनमें तहसील जेवर महमूदपुर में एक टीम, तहसील सदर सेक्टर-150 में एक टीम, सदर थाना दनकौर मुर्शिदाबाद में पीएसओ 44 बटालियन की एक टीम और सदर तहसील के सेक्टर 151 में अग्निशमन विभाग की एक टीम शामिल है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: डीएम की मीटिंग से गायब 13 अधिकारियों पर गिरी गाज, जानें क्या हुई कार्रवाई
19 बाढ़ चौकियों से हो रही निगरानी
एनडीआरएफ की दो टीमें मदद कर रही हैं। 19 बाढ़ चौकियों से निगरानी की जा रही है। जिले की 19 बाढ़ चौकियों से निगरानी की जा रही है। इनमें से तहसील सदर में 6, दादरी में 8 और जेवर में 5 चौकियां संचालित हैं। यहां तीनों शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में 15 बड़े राहत शिविर बनाए गए
दादरी में आठ, सदर में छह और जेवर में एक, यानी कुल 15 राहत शिविर बनाए गए हैं। राजस्व विभाग शिविर पर पेयजल, साफ-सफाई, विस्थापित लोगों के लिए भोजन और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कर रहा है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में अंधेरे में डूबे 870 परिवार, नहीं चुकाया 32 लाख का बिजली बिल
संबंधित खबरें
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
3 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
10 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
21 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
22 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines