Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर जिले में आने वाले दो दिन संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं. 10 और 11 नवंबर को जिले के सभी छह सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में रजिस्ट्री का काम पूरी तरह बंद रहेगा. ऑनलाइन लेखपत्र रजिस्ट्रेशन और अन्य आवेदन भी इन दो दिनों तक नहीं हो सकेंगे.
सर्वर ट्रांसफर का काम
स्टांप एवं निबंधन विभाग अपने पुराने ‘मेघराज क्लाउड सर्वर’ से काम को ‘नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड’ पर ट्रांसफर कर रहा है. इस प्रक्रिया के तहत 8 से 11 नवंबर तक सर्वर माइग्रेशन का काम चलेगा. इस अवधि में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा अस्थायी रूप से बंद रहेगी.
दो दिन की छुट्टी, दो दिन प्रभाव
8 नवंबर को दूसरे शनिवार और 9 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा. इसके बाद 10 और 11 नवंबर को रजिस्ट्री बंद रहेगी. यानी कुल चार दिन रजिस्ट्री कार्य बाधित रहेगा, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि दो दिन की सरकारी छुट्टियों की वजह से आमजन को अधिक दिक्कत नहीं होगी.
600 से अधिक रजिस्ट्री होंगी प्रभावित
एआईजी द्वितीय बृजेश कुमार ने बताया कि सर्वर शिफ्टिंग की प्रक्रिया के दौरान लगभग 600 से अधिक रजिस्ट्री प्रभावित होंगी. उन्होंने कहा 10 और 11 नवंबर को सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहेंगे और सर्वर टेस्टिंग में सहयोग करेंगे. 12 नवंबर से सभी कार्यालयों में रजिस्ट्री कार्य सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा.
छह कार्यालयों में ठप रहेगा काम
नोएडा सेक्टर 33, 48 और 142 सब रजिस्ट्रार कार्यालय, ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर सब रजिस्ट्रार कार्यालय
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के एयरोड्रोम लाइसेंस का रास्ता साफ, रनवे 28 पर विमान की सफल लैंडिंग
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
43 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
6 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
8 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines