हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बूंद-बूंद पानी को तरसे हाई राइज सोसायटी वाले, ये कदम उठाने को होना पड़ा मजबूर

विज्ञापन
Noida Extension Water Problem

Noida News: मोहम्मद यूसुफ, नोएडा; नोएडा एक्सटेंशन की सोसायटी में रहने वाले लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यहां 2 दिन से पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते निवासियों को सड़क जाम कर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी के निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर बिल्डर और प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

टूट गया धैर्य

लोगों का कहना है कि सोसाइटी में 3 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। जिससे परेशान होकर सोसाइटी वालों का धैर्य टूट गया और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान थाना बिसरख की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद बिल्डर के प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद सोसाइटी के लोग माने और प्रदर्शन को खत्म किया। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में 517 फ्लैट हैं सभी फ्लैट में रहने वाले लोगों की संख्या लगभग ढाई से तीन हजार है, लेकिन लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है।

लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जो सोसाइटी को पानी का कनेक्शन दिया है वह 2 इंच का है, जिसमें पानी का प्रेशर बहुत कम होता है। जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत वे नोएडा प्राधिकरण और बिल्डर से कर चुके हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या बनी हुई। ऐसे में 72 घंटे से पानी की सप्लाई न होने के कारण उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतर कर जाम करना पड़ा है।

सुविधाओं के लिए लाखों-करोड़ों खर्च 

लोगों का कहना है कि यहां पर पहले बोरवेल थी वह एनजीटी के आदेश पर बंद कर दी गईं। प्राधिकरण से जो पानी दिया जा रहा है उसका प्रेशर बहुत कम है और जल्दी ही खत्म हो जाता है। लोगों का कहना है कि बिल्डर उनसे लगातार मेंटेनेंस के नाम पर मोटा पैसा लेता है, लेकिन सुविधाएं नहीं दी जातीं। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने बिल्डर के प्रतिनिधि अजय बिष्ट को बुलाया और उन्होंने इस समस्या को एक हफ्ते में खत्म करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आगे कहा कि जब तक पानी की समस्या है तब तक टैंकरों से पानी को सप्लाई किया जाएगा। साथ ही 2 इंच की पाइप लाइन को ही बड़ा किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें