ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में हुए एक दर्दनाक हादसे में 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामेल में नया खुलासा हुआ है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवराज की मौत दम घुटने और हार्ट अटैक से हुई थी. बता दें कि यह हादसा 17 जनवरी की सुबह के समय घने कोहरे के दौरान हुआ था, जब युवराज की कार अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन इमारत के लिए खोदे गए लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई. इस गड्ढे में पानी भरा हुआ था जिसमें युवराज की गाड़ी डूब गई थी.
बताया जा रहा है कि कार के गड्ढे में गिरने के बाद युवराज 90 मिनट तक कार की छत पर खड़े रहे और मदद के लिए चिल्लाते रहे. लेकिन इस दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और घटना के बाद से ही प्रशासन और निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
वहीं, इसके अलावा युवराज के परिजनों ने रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर भी सवाल उठाए हैं और देरी के आरोप भी लगाए हैं. पुलिस ने घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव को पानी से बाहर निकाला था.
एक अधिकारी की सेवाएं समाप्त, 2 को नोटिस
मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में एक अधिकारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं जबकि दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर लापरवाही और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस के अनुसार, इस घटना के संबंध में दो रियल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
वहीं, इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम ने रविवार को इस घटना पर संज्ञान लिया और सड़क पर ब्लिंकर और संकेतक नहीं लगे होने की शिकायत पर यातायात प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
काम से घर लौट रहे थे युवराज
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, घटना में मृतक की पहचान युवराज मेहता के रूप में हुई है, जो सेक्टर 150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि वह गुरुग्राम की प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे और शनिवार तड़के काम से घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ.
ग्रेटर नोएडा में कार दुर्घटना और मौत पर, नोएडा अथॉरिटी के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के राजेश कुमार ने कहा, ‘पानी इस नाले से आ रहा है. नाले की रेगुलर सफाई होती है.’
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
12 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
15 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines