Noida News: साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर नोएडा सेक्टर-11 निवासी एक इंजीनियर से 29 लाख रुपये ठग लिए. ठगों ने पहले मामूली मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता और फिर लाखों रुपये हड़प लिए. रकम न मिलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ. पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.
मैसेज आने पर जाल में फंसे
सेक्टर-11 निवासी सुनील कुमार प्राइवेट कंपनी से सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं और शेयर बाजार में रुचि रखते हैं. 18 सितंबर की सुबह उनके व्हाट्सएप नंबर पर शेयर बाजार में निवेश से जुड़ा एक संदेश आया. उसमें दिए नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने उन्हें एक ग्रुप में जोड़ लिया. ग्रुप में हर दिन मुनाफे के संदेश डाले जाते थे.
आस्था क्रेडिट से जुड़ा बताया
ग्रुप एडमिन मीना जोशी और आरव गुप्ता ने खुद को आस्था क्रेडिट से जुड़ा और शेयर बाजार विशेषज्ञ बताया. उन्होंने अपने निर्देशन में निवेश करने पर मुनाफा होने का दावा किया. विश्वास दिलाने के लिए ठगों ने पहले छोटे निवेश पर लाभ की रकम खाते में भेजी. इसके बाद पीड़ित को बड़ी रकम निवेश करने के लिए तैयार कर लिया.
अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की रकम
छह नवंबर तक सुनील ने करीब 29 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए. ठगों ने एप पर 50 लाख रुपये से अधिक का पोर्टफोलियो दिखाया. जब सुनील ने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने टैक्स और सर्विस चार्ज के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगी. सुनील ने पैसे देने से इनकार किया तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया.
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
4 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
9 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
9 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
10 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
14 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
18 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines