Noida News: दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों को अब आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ सकती है. डीएनडी फ्लाईवे पर सड़क की मरम्मत और रीसरफेसिंग का काम शुरू हो गया है. काम के दौरान दो लेन बंद रहने से अगले एक महीने तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा.
रात और दोपहर में होगा काम
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि पहले चरण में दिल्ली से नोएडा की ओर आने वाले हिस्से पर मरम्मत का काम चल रहा है. नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड यह कार्य कर रही है. काम रविवार रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक और दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा. इस दौरान रात में दो और दोपहर में एक लेन बंद रहेगी. इस हिस्से का काम 15 से 20 दिनों में पूरा होने की संभावना है. इसके बाद नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर कार्य शुरू होगा.
हर दिन गुजरते हैं 4-5 लाख वाहन
डीएनडी फ्लाईवे से रोजाना करीब चार से पांच लाख वाहन गुजरते हैं. ऐसे में मरम्मत कार्य के चलते सुबह-शाम ट्रैफिक जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है. पुलिस ने बताया कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहेंगे.
वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक मरम्मत कार्य जारी है, वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. इससे डीएनडी पर वाहनों का दबाव कम रहेगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी.
प्रदूषण के बीच चल रहा निर्माण कार्य
दिल्ली-एनसीआर में इस समय प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, कई निर्माण कार्यों पर पाबंदी भी लगाई गई है. इसके बावजूद डीएनडी की मरम्मत को जरूरी कार्यों की श्रेणी में रखते हुए अनुमति दी गई है, ताकि सड़क की स्थिति सुधारी जा सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो.
ये भी पढ़ें: NCR में घर खरीदने का सपना होगा पूरा, गाजियाबाद के इस इलकें में होगी नई टाउनशिप विकसित
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
3 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
5 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
7 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines