Greater Noida News: ग्रामीण इलाकों में बस सेवा को मजबूत करने के लिए भेजी गई नई मिनी बसें पिछले एक महीने से नोएडा डिपो में खड़ी धूल फांक रही हैं. इन बसों को नोएडा से देहात के दस रूटों पर चलाया जाना था, लेकिन परमिट और रखरखाव शुल्क से जुड़ी प्रक्रिया अटकने के कारण अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका है. ऐसे में ग्रामीण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
10 रूटों पर चलनी थीं बसें
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लिए 10 नई मिनी बसें उपलब्ध कराई गई थी. इन बसों को नोएडा से दादरी, जारचा के कलौंदा, रबुपुरा, जेवर और जहांगीरपुर सहित कुल दस रूटों पर चलाने की योजना थी. लेकिन, बसें आने के बाद से ही परमिट प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है.
रखरखाव शुल्क पर विवाद से अटका संचालन
परिवहन निगम के अनुसार जिन कंपनियों से ये बसें खरीदी गई हैं, उन्होंने रखरखाव शुल्क 9 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से मांगा है. वहीं, अब तक निगम 3 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करता रहा है.तीन गुना अधिक शुल्क की इस मांग के चलते विवाद पैदा हो गया है, जिसके कारण बसों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है.
यात्रियों को हो रही परेशानी
बस सेवा ठप रहने से ग्रामीण और लोकल रूटों के यात्रियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. लोगों को मजबूरन ऑटो या निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है, जिससे किराया और समय दोनों बढ़ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम की लापरवाही के कारण सस्ती सार्वजनिक यात्रा सुविधा अब तक शुरू नहीं हो पाई है.
विवाद सुलझने के बाद ही शुरू होगा संचालन
ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मिनी बसों के संचालन के लिए परमिट और रखरखाव शुल्क से संबंधित विवाद के निपटने के बाद ही संचालन शुरू किया जाएगा. इस पर लगातार चर्चा हो रही है, जल्द ही कोई रास्ता निकलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: मथुरा के राया में हाइब्रिड मॉडल पर बसेगी हेरिटेज सिटी, 750 एकड़ में है पूरी योजना
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
6 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
7 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
8 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
11 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
12 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines