Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा डिपो से बोडाकी तक प्रस्तावित मेट्रो लाइन के डिजाइन का काम जल्द शुरू होगा. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने इस मेट्रो रूट के लिए डिटेल डिजाइन सर्वे कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत से यह सर्वे कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए तीन एजेंसियों ने आवेदन किया है, जिनमें से एक का चयन दो हफ्तों के अंदर कर लिया जाएगा.
सिविल टेंडरों का ड्राफ्ट होगा तैयार
चयनित एजेंसी मेट्रो स्टेशनों और पिलरों का विस्तृत डिजाइन तैयार करेगी, साथ ही निर्माण कार्य से जुड़े सिविल टेंडरों का ड्राफ्ट भी तैयार करेगी. इसके अलावा इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत का निर्धारण भी यही एजेंसी करेगी.
सबसे छोटा मेट्रो रूट
यह मेट्रो लाइन जिले की अब तक की सबसे छोटी मेट्रो लाइन होगी, जिसकी लंबाई मात्र 2.6 किलोमीटर है. इस रूट पर जुनपत और बोडाकी नाम से केवल दो स्टेशन प्रस्तावित हैं. बोडाकी स्टेशन एक बड़ा टर्मिनल स्टेशन होगा.
टोपोग्राफी सर्वे हो चुका है पूरा
NMRC ने बताया कि इस रूट के लिए टोपोग्राफी सर्वे पहले ही पूरा किया जा चुका है. इस सर्वे के तहत मेट्रो मार्ग में आने वाली सड़कों, अंडरपास, फ्लाईओवर, बिजली लाइनों, सीवर पाइपलाइन आदि की मौजूदा स्थिति का अध्ययन किया गया था.
मार्च-अप्रैल 2026 से होगा निर्माण
बोडाकी मेट्रो रूट के निर्माण कार्य को मार्च-अप्रैल 2026 तक शुरू करने की योजना है. एनएमआरसी का लक्ष्य इस प्रोजेक्ट को तीन साल के अंदर पूरा करना है, यानी अप्रैल 2029 तक मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी.
250 पेड़ किए जाएंगे शिफ्ट
रूट में लगभग 250 पेड़ आ रहे हैं, जिन्हें शिफ्ट करने के लिए वन विभाग को पत्र भेजा जा चुका है. अनुमति मिलते ही इन पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास पराग करेगा करोड़ों का निवेश, कैबिनेट में मिली मंजूरी
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
8 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
15 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
16 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
20 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines