Noida News: नोएडा के लाखों लोगों को लंबे समय से जिस सड़क का इंतजार था, वह अब पूरा होने जा रहा है. करीब दो महीने पहले बनकर तैयार हुई भंगेल एलिवेटेड रोड इसी सप्ताह जनता के लिए खुल सकती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 या 13 नवंबर को लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इस परियोजना का शुभारंभ कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार यदि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इन तारीखों पर समय नहीं मिल पाया, तो रोड को बतौर ट्रायल अगले सप्ताह के भीतर लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.
लोगों की मुहिम लाई रंग
भंगेल एलिवेटेड रोड के बनकर तैयार होने के बावजूद उद्घाटन न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही थी. ट्रैफिक जाम और लंबे सफर से परेशान लोगों की समस्याओं को अब विराम मिल जाएगा. नोएडा प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री कार्यालय को जनता की नाराजगी से अवगत कराया, जिसके बाद उद्घाटन की तारीख तय करने की प्रक्रिया तेज हो गई है.
यातायात में मिलेगी बड़ी राहत
करीब साढ़े पांच साल में तैयार हुई यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 आगाहपुर से लेकर फेज-2 में गंदे नाले के पास तक बनाई गई है. यह मार्ग नोएडा के सबसे व्यस्त और जाम से ग्रस्त रूटों में से एक माना जाता है. रोड शुरू होने से बरौला, सलारपुर और भंगेल समेत आसपास के इलाकों के लोगों को भारी राहत मिलेगी. ट्रैफिक जाम में लगने वाला लंबा समय बचेगा और नोएडा के अंदरूनी हिस्सों में सफर सुगम होगा.
निर्माण में हुई देरी
इस एलिवेटेड रोड का काम जून 2020 में शुरू हुआ था. योजना के अनुसार दिसंबर 2022 तक इसे पूरा किया जाना था, लेकिन कई तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से इसमें देरी हुई. अब लगभग सवा पांच साल बाद यह परियोजना पूरी तरह तैयार हो चुकी है. वर्तमान में रोड के नीचे नाले और सर्विस रोड से जुड़े कुछ कार्य बाकी हैं, जिन्हें पूरा करने में लगभग पांच से छह महीने का समय और लग सकता है.
ये भी पढ़ें: Noida News: डीएनडी रोड पर दो लेन रहेगी बंद, एक माह तक रहेगा जाम का झाम
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
6 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines