Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा में डंपिंग ग्राउंड को लेकर कई सोसायटियों के लोगों ने अथॉरिटी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इस बीच एक बेहद चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर-32 में प्रदूषण विभाग की परमिशन के बिना डंपिंग ग्राउंड बना दिया था। जबकि डंपिंग ग्राउंड को बनाने से पहले प्रदूषण विभाग की अनुमति लेना अनिवार्य है। सूत्रों से पता चला है कि नोएडा अथॉरिटी ने बाकी तीन जगहों पर भी डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए प्रदूषण विभाग से परमिशन नहीं लिया है।
नोएडा अथॉरिटी ने टेंडर किया जारी
उद्यानिक कूड़े के निस्तारण के लिए नोएडा अथॉरिटी जिन तीन जगह डंपिंग ग्राउंड बनाने जा रहा है, उसके लिए अथॉरिटी ने अब तक प्रदूषण विभाग से अनुमति नहीं ली है। यह खुलासा आरटीआई में हुआ है। नोएडा अथॉरिटी ने उद्यानिक कूड़े के निस्तारण के लिए सेक्टर-117, 58 और 150 में डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए टेंडर जारी कर रखा है। अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों जगहों पर डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा। इसे लेकर टेंडर जारी किया हुआ है।
दो अप्रैल को खुलेगा टेंडर
बताया जा रहा है कि टेंडर दो अप्रैल को खोला जाएगा। खास बात है कि नियमों के तहत डंपिंग ग्राउंड बनाने की योजना से पहले अथॉरिटी को पर्यावरण संबंधी सभी परमिशन लेनी चाहिए थी लेकिन अथॉरिटी ने ऐसा कुछ नहीं किया। इसका खुलासा आरटीआई में हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए प्रदूषण विभाग से अनुमति क्यों नहीं ली गई। बताया जा रहा है कि प्रदूषण विभाग जल्द ही नोएडा अथॉरिटी को नोटिस जारी कर सकता है।
आरटीआई में हुआ खुलासा
सेक्टर-77 निवासी अमित गुप्ता ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में इस संबंध में आरटीआई लगाई थी। सहायक पर्यावरण अभियन्ता किशन सिंह की ओर से आरटीआई के जबाव में कई जानकारी दी गई है। अमित गुप्ता ने बताया कि अथॉरिटी ने तीनों में से किसी भी स्थान के लिए मंजूरी, एनओसी आदि कुछ नहीं ली है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
39 mins agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
14 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
16 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
16 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
18 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
19 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
20 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines