हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

गुड न्यूज: नोएडा में पीक आवर का जाम होगा खत्म, अथॉरिटी ने बनाया खास प्लान

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी ने शहर का जाम खत्म करने के लिए एक खास प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर की सभी सड़कों का सर्वे कर ट्रैफिक का दबाव देखा जाएगा। इसके बाद सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। दावा है कि अथॉरिटी के इस कदम से पीक आवर में लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
Noida elevated road

Noida Authority: नोएडा में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पहले फेज में सेक्टर-27 अट्टा अंडरपास के पास से सेक्टर-61 तक सड़क चौड़ी की जाएगी। इस रास्ते पर बने एलिवेटेड रोड पर यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए नोएडा अथॉरिटी ने यह निर्णय लिया। यहां आने-जाने वाले रास्तों पर एक-एक लेन सड़क का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। इसके बाद दूसरी सड़कों को भी ट्रैफिक दबाव के आधार पर चौड़ा किया जाएगा।

सड़कों बढ़ने लगा वाहनों का दबाव

नोएडा अथॉरिटी डीजीएम विजय रावल ने बताया कि सेक्टर-16ए फिल्म सिटी फ्लाईओवर से लेकर सेक्टर-61में यूफ्लेक्स कंपनी के सामने तक सड़क मास्टर प्लान रोड नंबर-2 का हिस्सा है। इस सड़क पर जाम की समस्या को देखते हुए वर्ष 2017 में एलिवेटेड रोड बनाया गया। डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर की तरफ से आने वाला अधिकांश ट्रैफिक इसी एलिवेटेड रोड के जरिये सेक्टर-61 होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद की तरफ आता-जाता है। अब एलिवेटेड रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। सुबह-शाम सेक्टर-61 और 18 की तरफ उतरते समय एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक वाहनों की लाइन लग जाती है। इससे एलिवेटेड रोड के नीचे सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है।

सेक्टर-18 और 61 की तरफ लगता है जाम

उन्होंने बताया कि सेक्टर-18 की तरफ से जाते समय सेक्टर-26 के सामने तक और सेक्टर-61 की तरफ से जाते समय सेक्टर-31 निठारी के सामने से अट्टा अंडरपास तक अक्सर जाम लगा रहता है। यहां काफी हिस्से में वाहनों के हिसाब से सड़क की चौड़ाई कम है। इसको देखते हुए अथॉरिटी ने सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का निर्णय लिया है।

10 करोड़ रुपये होंगे खर्च

नोएडा अथॉरिटी डीजीएम विजय रावल ने बताया कि सेक्टर-30 डीपीएस स्कूल के सामने से सेक्टर-61 शॉप्रिक्स मॉल के सामने तक एक-एक लेन में सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इस काम पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्चा आने का अनुमान है। इस योजना से संबंधित काम के लिए जल्द फाइनल सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रूट पर फैले अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। इस पर भी विचार किया जा रहा है।

एलिवेटेड रोड के नीचे से रोज गुजरते हैं 50 हजार वाहन

नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, एलिवेटेड रोड से 24 घंटे में डेढ़ लाख से अधिक वाहन निकलते हैं। इसके अलावा एलिवेटेड रोड के नीचे वाली सड़क से 50 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं। इसके कारण जाम को बढ़ावा मिलता है। डीजीएम विजय रावल ने बताया कि जाम के दबाव को कम करने के लिए ही सड़क चौड़ी करने का निर्णय लिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें