हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

नोएडा अथॉरिटी का बड़ा एक्शन, 2 सोसायटियों पर कराई FIR  

Uttar Pradesh Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी ने 2 सोसायटियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले अथॉरिटी ने बुधवार को 8 सोसायटियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सभी मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पीएमओ डिप्टी सेक्रेटरी ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ की बैठक

Uttar Pradesh Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी लापरवाह सोसायटियों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है। गुरुवार को अथॉरिटी अधिकारियों ने 2 सोसायटियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों सोसायटियों द्वारा सीवेज ट्रींटमेंट प्लांट (एसटीपी) को सही से नहीं चलाया जा रहा था। साथ ही खुले में गंदा पानी भी बहाया जा रहा था। जिसके बाद नोएडा अथॉरिटी ने दोनों सोसायटियों पर एक्शन लिया है।

इन धाराओं में दर्ज हुई FIR 

नोएडा अथॉरिटी की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने सेक्टर-45 स्थित प्रतीक स्टाइलोम और सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के दो प्रबंधकों अनस खान और पीपी सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने इन सोसाइटियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के अलावा जल प्रदूषण का निवारण और नियंत्रण अधिनियम, वायु प्रदूषण अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि केस की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सीईओ ने दिए जांच के आदेश

नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, पर्यावरणीय कानूनों, निर्दिष्ट जल अधिनियम 1974, वायु अधिनियम 1981 और ठोस अपशिष्ट 2000 एवं 2016 के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम के सख्त निर्देश के बाद जल विभाग ने की है। कुछ दिन पहले प्राधिकरण के सीईओ निरीक्षण करते हुए सेक्टर-98 में पहुंचे थे। यहां उनको काफी बदबू मिली थी। इसके बाद सीईओ ने सोसायटी की जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन

एक्शन रहेगा जारी 

सीईओ  डॉ. लोकेश एम का कहना है कि शहर को साफ और सुंदर बनाना उनका लक्ष्य है। पिछले निरीक्षण के दौरान सोसायटियों के आसपास नालों में काफी गंदगी मिली थी। जिसके बाद ऐसी सोसायटियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोसायटी प्रबंधन को इसे दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। अगर इसके बाद भी लापरवाही बरती जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola