Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने सोमवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस दौरान उन्होंने शहर में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरू करने के लिए कहा है। सीईओ ने ट्रैफिक बाधित करने वाले बिजली पोलों को भी शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं जिससे शहर में ट्रैफिक सुचारू हो सके।
सफाई अभियान के साथ होगी मरम्मत
सीईओ के मुताबिक, एमपी-3 रास्ते पर शशी चौक से सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने, सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-62 एनएच के मेट्रो के नीचे। फेस-2 सेमसंग रोड, सेक्टर-62 फोर्टिस अस्पताल के चारों ओर, हाजीपुर रोड सेक्टर-104 बाजार के सामने, सेक्टर-57, 58, 59 और सेक्टर-63 के बीच रास्ता इसके अलावा बह्मपुत्र बाजार के चारो ओर अट्टा बाजार, एमपी-2 सेक्टर-18 से अंडरपास से निठारी तक की सफाई की जाएगी। इसमें सिविल कार्य जैसे मरम्मत का काम भी होगा।
मानसून पहले होगी नालों की सफाई
सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून से पहले मुख्य नालों और सेक्टर की नालियों की सफाई एक महीने में पूरी की जाए। साथ ही सात दिन में नाले में तैयार रहा फ्लोटिंग मटेरियल हटाया जाए। नोएडा के 12 स्थानों को जीरो टालरेंस के लिए चयनित किया गया। इन 12 स्थानों में सफाई के लिए क्यूआरटी गठित की गई है। प्रत्येक क्यूआरटी में एक सुपरवाइजर और 10 कर्मचारी होंगे। यहां दो शिफ्टों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। डीएससी रास्ता सेक्टर-15 से मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-18 अंडरपास तक, सेक्टर-18 बाजार और दूसरे सेक्टरों में मौजूद नालों की भी सफाई की जाएगी।
ट्रैफिक के चलते बिजली पोल होंगे शिफ्ट
सीईओ के मुताबिक, सभी मेट्रो स्टेशन के नीचे स्थापित स्ट्रीट लाइट की क्षमता को बढ़ाई जाएगी। रजनीगंधा क्रासिंग सेक्टर-17 की ओर उद्योग मार्ग पर संदीप पेपर मिल के पास सड़क चौड़ीकरण में आ रहे बिजली पोलों को शिफ्ट किया जाएगा। केबिल को भूमिगत करने और सेक्टर-57 एवं 58 की बीच की रोड पर स्थापित ट्रासंफार्मर को शिफ्ट किया जाएगा। सेक्टर-62 फोर्टिस चौराहे पर रोड चौड़ीकरण में आ रहे बिजली पोलों को शिफ्ट किया जाएगा। एमपी-1 रोड पर आ रहे बिजली पोल स्ट्रक्चर को भूमिगत किया जाए। फेज-2 में बिजली डिफेक्ट ओवर हेड बिजली लाइन को शिफ्ट किया जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines