हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

नोएडा प्राधिकरण के 35 अधिकारियों पर एक्शन, सीईओ ने रोकी सैलरी

नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम
विज्ञापन

Noida News: नोएडा प्राधिकरण में समय पर नहीं आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया। प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने सोमवार को समय पर ऑफिस नहीं आने वाले करीब 35 अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक्शन लिया है। सीईओ ने
सभी के एक दिन की सैलरी रोकने का आदेश दिया है।

नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

सीईओ लोकेश एम ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण में जीरो टालरेंस नीति पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत कई बार से कर्मचारियों और अधिकारियों को समय से ऑफिस आने के लिए निर्देशित किया जाता रहा है। इसके बाद भी ये लोग समय से ऑफिस नहीं पहुंच रहे थे। इसके लिए इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

दोबारा ऐसा होने पर होगी सख्त कार्रवाई

सीईओ ने बताया कि सभी 35 अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन भी रोका गया है। जिससे की इनकी कार्यशैली में सुधार आ सके। अगर इसके बाद भी ये सभी समय पर ऑफिस नहीं आते हैं तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

1 घंटे तक खड़े रहने की मिल चुकी है सजा

पहले भी सीईओ द्वारा प्राधिकरण का अचानक निरीक्षण कर कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी जारी की जा चुकी है। यही नहीं एक बुजुर्ग का कार्य करने में देरी होने पर पूरे स्टॉफ को ही एक घंटे तक खड़े होकर कार्य करने की सजा भी दी जा चुकी है।

डिपार्टमेंट वाइज अटेंडेंस शीट खुला मामला

बताया जा रहा है कि सोमवार को सीईओ लोकेश एम कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने डिपार्टमेंट वाइज अधिकारियों और कर्मचारियों की अटेंडेंस शीट देखी। जिसमें करीब 35 अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं आए थे। इन सभी के खिलाफ एक्शन लिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola