Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम सोमवार को एक्शन में दिखे। सीईओ ने पहले संबंधित अधिकारियों के साथ सेक्टर-104, 105, 110, गेझा, भंगेल और भंगेल रोड का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर लापरवाह कर्मचारियों पर एक्शन लिया। बताया जा रहा कि सीईओ ने सुपरवाइजर और स्वास्थ्य निरीक्षक को सस्पेंड की दिया। जबकि सहायक परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य द्वितीय का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया। इसके अलावा दो सोसायटियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इन अधिकारियों पर हुआ एक्शन
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने निरीक्षण के दौरान भंगेल सलारपुर व यथार्थ अस्पताल के सामने मुख्य नाले में फ्लोटिंग व सिल्ट पाया गया। सफाई नहीं करने पर कंपनी अर्मित कंस्ट्रक्शन पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। सलारपुर में कई स्थानों पर सीएंडडी वेस्ट पाया गया। जिसे हटाने का निर्देश दिए गए। जन स्वास्थ्य द्वितीय के क्षेत्र सर्किल-8 के रास्तों में कूड़ा मिला। नालियां ओवर फ्लो मिली। ऐसे में सुपरवाइजर श्यामबीर, स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार भाटी को सस्पेंड करने के लिए पत्र जारी किया गया। वहीं राहुल कुमार सहायक परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य द्वितीय का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया।
साफ-सफाई नहीं करने पर ठोका जुर्माना
सेक्टर-82 व 110 के बीच मुख्य रास्ता और सेक्टर-105, 108 के बीच का रास्ता, सेक्टर-137 व सेक्टर-141 के बीच, सेक्टर-108 ,110 की सर्विस रोड पर कूड़े के ढेर मिले। साफ-सफाई नहीं करने पर मॉडर्न इंटरप्राइजेज पर 5 लाख की पेनल्टी लगाते हुए शो कॉस नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा सेक्टर-140,140ए,90,138 चौराहों का सुधार कार्य प्रगतिरत पाया गया। यहां आरसीसी मेटेरियल की जांच की गई। सेंड की गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर जुर्माना लगाया गया।
लोटस पनाश समेत दो पर FIR के आदेश
लोटश पनाश और महर्षि आश्रम द्वारा बिना शोधित किए पानी सीधे नाले में डाला जा रहा था। ऐसे में सोसायटी की सीवर लाइन को बंद करते हुए उस पर एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही मेरठ स्थित चिट फंड कार्यालय में दायित्व को पूरा नहीं करने के कारण सोसायटी का पंजीकरण निरस्त करने के लिए पत्राचार करने को कहा गया।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
12 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
11 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines