Noida News: नोएडा प्राधिकरण की शनिवार को 218वीं बोर्ड में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस बीच आम आदमी को राहत देने वाली एक खबर सामने आ रही है। दरअसल, यह खबर प्राधिकरण के जर्जर फ्लैटों में रह रहे लोगों के लिए है। अब उनके ये आशियाने जर्जर नहीं रहेंगे, प्राधिकरण इन सभी का रि-डिवलेपमेंट करेगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है।
पॉलिसी के तहत होगा विकास
नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने बताया कि शहर में जर्जर हो चुकी बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग और श्रमिक कुंज, लो राइज ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट की लिविंग कंडीशन को सुधार किया जाएगा। इसके लिए पॉलिसी बनेगी। जिस पर सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। पॉलिसी में डेवलपर की नियुक्ति , पुनर्विकास के लिए डेवलपर का चयन, निर्माण का क्राइटेरिया अलावा जुर्माना, पुनर्स्थापना के नियम आदि को बनाया जाएगा।
1980 से लेकर 2000 के बीच बनाए घरों की बदलेगी तस्वीर
सीईओ ने बताया कि इन नियमों के आधार पर केस टू केस स्टडी कर रिडेवलपमेंट किया जाएगा। ये निर्णय काफी महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि हाल ही में सीईओ लोकेश एम ने श्रमिक कुंज का निरीक्षण किया था। वहां फ्लैटों की हालत काफी जर्जर थी। सीईओ ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की ओर से सन 1980 से लेकर 2000 के बीच बनाए गए। इसमें कोआपरेटिव सोसाइटी और कंपनियों के आवासीय कालोनी भी शामिल है।
मुख्य सचिव ने लगाई मुहर
सीईओ ने बताया कि शनिवार को नोएडा प्राधिकरण की 218वीं बोर्ड मीटिंग संपन्न हुई। बोर्ड की अध्यक्षता मुख्य सचिव मनोज सिंह ने की। बैठक में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह, ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी, एसीईओ यमुना कपिल सिंह, जीडीए के एसीईओ अतुल वत्स मौजूद रहे। वहीं इस बैठक में अन्य भी कई प्रस्तावों पर भी मुहर लगी है। बताया जा रहा है कि इन सभी परियोजनाओं पर जल्द ही काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
11 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
17 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
21 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
22 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines