हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Noida News: नोएडा के गोल्फ कोर्स का काम रूका, एजेंसी को किया ब्लैकलिस्ट

Noida News: नोएडा के सेक्टर-151ए में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का कार्य फिलहाल ठप है, क्योंकि पहले से नियुक्त निर्माण एजेंसी को प्राधिकरण ने अनुबंध उल्लंघन और लापरवाही के चलते ब्लैकलिस्ट कर दिया है. अब नोएडा प्राधिकरण द्वारा बाकी कार्य के लिए नई एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण।

Noida News: नोएडा के सेक्टर-151ए में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का कार्य फिलहाल ठप है, क्योंकि पहले से नियुक्त निर्माण एजेंसी को प्राधिकरण ने अनुबंध उल्लंघन और लापरवाही के चलते ब्लैकलिस्ट कर दिया है. अब नोएडा प्राधिकरण द्वारा बाकी कार्य के लिए नई एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. नई एजेंसी नियुक्त होने के बाद दोबारा से निर्माण काम शुरू किया जाएगा.

41 करोड़ का काम बाकी

नई एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग तैयार है, जिसे प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) की प्रशासनिक मंजूरी के बाद जल्द जारी किया जाएगा. अनुमान है कि अब इस परियोजना में लगभग 41 करोड़ का कार्य शेष है.

कई बार मिला एक्सटेंशन

प्राधिकरण ने बताया कि गोल्फ कोर्स के निर्माण के लिए 1 जुलाई 2021 को कश्यपी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया गया था. निर्धारित योजना के मुताबिक यह परियोजना 30 जून 2022 तक पूरी होनी थी. हालांकि निर्माण स्थल पर विभिन्न कारणों से बाधा आई, जिसके चलते एजेंसी को बार-बार समय विस्तार (टाइम एक्सटेंशन) दिया गया. 30 जून 2025 तक की नई समयसीमा तय की गई थी.

सिक्योरिटी मनी जब्त

इसके बावजूद एजेंसी द्वारा प्रगति नहीं दिखाई गई और कई बार नोटिस भेजने के बाद भी सुधार नहीं हुआ, जिसके कारण प्राधिकरण ने कठोर कदम उठाते हुए कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया और उसकी सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली गई.

68 प्रतिशत कार्य पूरा, अब नया टेंडर जारी होगा

अब तक करीब 68 फीसद कार्य पूरा किया जा चुका है. बाकी काम के लिए एक नई निर्माण एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि प्रोजेक्ट तय समयसीमा के अंदर पूरा किया जा सके.

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यूपी रेरा का बड़ आदेश, 8 बिल्डर करेंगे 1948 करोड़ का निवेश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें