Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी ने शहर की नामी 8 सोसायटियों के खिलाफ एक्शन लिया है। अथॉरिटी ने इन सोसायटियों की अपार्टमेंट आर्नर एसोसिएशन (AOA) का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही सोसायटियों पर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया गया है। इन सोसायटियों पर सीवरेज पानी बिना ट्रीट किए नाले में गिराने का आरोप है। बताया जा रहा है कि अथॉरिटी ने मेरठ स्थित चिट फंड कार्यालय में पत्र जारी कर AOA रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने का आग्रह किया है। अब तक 2 सोसायटी के खिलाफ चिट फंड कार्यालय पत्र लिखा गया है। इस लिस्ट में सात और सोसायटी शामिल है। इन सोसायटियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।
सोसायटी का सीवर कनेक्शन भी कटेगा
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने बताया कि नोएडा में ड्रेन की साफ-सफाई पर लाखों रुपए खर्च होते है। बावजूद इसके ड्रेन में पानी काला और बदबूदार ही रहता है। निरीक्षण में पाया गया कि सोसायटी बिना ट्रीटेड किए सीवरेज पानी को ड्रेन में बहा रहे है। जिन सोसायटी में ऐसा किया गया वहां सीवर कनेक्शन तक काटा जा रहा है। इसके अलावा सोसायटी पर एफआईआर भी कराई गई। पहले फेज में 7 सोसाइटी पर करीब 1.17 करोड़ का जुर्माना तक लगाया गया। लेकिन सोसायटी की एओए और बिल्डर मैनेजमेंट कोई एक्शन नहीं ले रहा। ऐसे में अब इनका रजिस्ट्रेशन निरस्त कराया जाएगा।
UPPCB को लिखा पत्र ले एक्शन
सीईओ लोकेश एम ने बताया कि ड्रेन में छोड़े जा रहे गंदे पानी को लेकर यूपी पीसीबी (Uttar Pradesh Pollution Control Board) को भी पत्र लिखा गया था। साथ ही उनके साथ एक बैठक की जा चुकी है। बावजूद इसके UPPCB ने अब तक कोई सख्त एक्शन नहीं लिया है। अब भी शहर में कई ऐसी सोसाइटी है जो चोरी छिपे सिवरेज पानी ड्रेन में बहा रही है। बताया जा रहा है कि नोएडा में करीब 100 सोसायटी है। इन सोसायटी में लाखों लोग रहते है।
इन सोसाइटियों का रजिस्ट्रेशन होगा निरस्त
सेक्टर-100 स्थित लोटस पनाश और आरजी रेजीडेंसी सेक्टर-120 पर 11,90000 लाख का जुर्माना और थाना सेक्टर-113 में एफआईआर दर्ज कराई गई। सिक्का कार्मिक सेक्टर-78 पर 20,30000 लाख का जुर्माना और थाना सेक्टर-113 में एफआईआर दर्ज की गई। ग्रेनाइट गेट प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड लोटेस बुलेवर्ड सेक्टर-100 के खिलाफ सेक्टर-49 में एफआईआर दर्ज की गई। पूर्वांचल रॉयल पार्क सेक्टर-137 पर 17,90000 लाख का जुर्माना और सेक्टर-142 में एफआईआर दर्ज की गई। एम्स मैक्स गार्डेनिया सेक्टर-75 पर 29,45000 लाख का जुर्माना और थाना सेक्टर-113 में एफआईआर दर्ज की गई। प्रतीक बिल्ड टेक सेक्टर-45 पर 18,30000 लाख का जुर्माना और थाना सेक्टर-49 में एफआईआर कराई गई। आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सेक्टर-76 पर 19,20000 लाख का जुर्माना और थाना सेक्टर-113 में एफआईआर दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
41 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines