नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत नया एक्सप्रेसवे 74.3 किलोमीटर लंबा और 120 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी से हरी झंड़ी मिल गई है। वर्तमान में मेरठ और प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी है।
4000 करोड़ की आएगी लागत
बता दें कि अधिकारियों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार परियोजना का अनुमानित बजट 4000 करोड़ रुपये है। इसका भूमि अधिग्रहण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे येडा के सेक्टर 21 से शुरू होगा, जहाँ प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी की योजना बनाई गई है। यह बुलंदशहर के सियाना में जाकर समाप्त होगा, जहाँ यह गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा।
5 कस्बों से होकर गुजरेगा
गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण के लिए इन पांच शहरों बुलंदशहर, औरंगाबाद, बीबी नगर, सियाना और गढ़मुक्तेश्वर समेत कई कस्बों और शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। अधिकारियों के अनुसार बताया गया है कि नया एक्सप्रेसवे 24.8 किलोमीटर के निशान पर यमुना एक्सप्रेसवे को काटेगा और 44.3 किलोमीटर के मील के पत्थर के पास गंगा एक्सप्रेसवे में मिल जाएगा।
परियोजना के लिए 54 गांवो की जमीन की आवश्यकता
एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) को दी जाएगी। बता दें कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए UPEIDA ने NOC लेटर दे दिया है। इस परियोजना के लिए टोटल 54 गांवों की भूमि की आवश्यकता होगी। इसमें गौतमबुद्ध नगर के 9 गांव और बुलंदशहर जिले के 45 गांव शामिल हैं। यीडा के अंतर्गत आने वाले कई सेक्टरों जैसे सेक्टर 28, 29, 32 और 33 से भी होकर गुजरेगा, जिससे इन आगामी क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines