Noida Airport: दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के अन्य जगहों से जेवर एयरपोर्ट पर आवाजाही आसान होगी। इसके लिए यमुना अथॉरिटी 250 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना पर काम कर रही है। पहले चरण में इनमें से 175 बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी, इनके लिए छह रूटों को भी फाइनल कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार अप्रैल 2025 से जेवर एयरपोर्ट का एक हिस्सा चालू कर दिया जाएगा और यहां से कुछ व्यवसायिक उड़ानों का संचालन करने की होनी है। बता दें इसके लिए बीते दिनों यहां उड़ानों का ट्रायल रन भी किया गया है। अब यमुना अथॉरिटी यहां लोगों के आवाजाही के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: कभी महाकुंभ की तैयारी में खर्च होते थे 2 पैसे, अब हो रहा है करोड़ों का खर्चा, जानें कुंभ का इतिहास
जेवर एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
जानकारी के अनुसार पहले चरण में जेवर एयरपोर्ट से बोटेनिकल गार्डन, यमुना अथॉरिटी ऑफिस से बोटेनिकल गार्डन, बुलंदशहर से रबुपुरा होते हुए जेवर, खुर्जा से जेवर होते हुए टप्पल, बाजना के लिए नोएडा सेक्टर-35 मोरना, सिकंदराबाद से ककोड़ होते हुए जेवर छह रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर रूटों में इजाफा किया जा सकता है।
बसों के संचालन के लिए बनाई गई स्पेशल कमेटी
जानकारी के अनुसार इन बसों के परिचालन के लिए स्पेशल कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी बसों के संचालन, यात्रियों की जरूरतों आदि की निगरानी करेगी। कमेटी देखेगी की इन बसों के स्टॉपेज कहां जरूरी हैं और लोगों को किस तरह जेवर से कनेक्ट करने के लिए बेहतर से बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा दी जा सके। इन बसों में जीपीएस से नजर रखी जाएगी। महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित होंगी।
ये भी पढ़ें: सपा नेता पत्नी के आरोपों पर बसपाई पति का पलटवार, बोले-मुझे फंसाया जा रहा; वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 hr agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
18 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
19 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
21 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
23 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines