Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है. अधिकारियों का दावा है कि 15 दिसंबर से एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू हो सकती हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एयरपोर्ट संचालन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. मुख्यमंत्री ने अपने हालिया दौरे में साफ निर्देश दिए थे कि 15 दिसंबर तक हर हाल में व्यावसायिक उड़ान सेवा शुरू कर दी जाए. इसी के तहत एयरपोर्ट पर लगातार ट्रायल ऑपरेशन और सुरक्षा संबंधी परीक्षण किए जा रहे हैं.
कल जरूरी बैठक
कल नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में एयरपोर्ट संचालन से जुड़ी अंतिम तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.
एयरोड्रोम सिक्योरिटी अप्रूवल का इंतजार
वहीं, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से एयरोड्रोम सिक्योरिटी अप्रूवल के लिए भी यापल ने अनुरोध किया है. उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर माह के अंत तक एयरपोर्ट को एयरोड्रोम लाइसेंस मिल जाएगा, जिसके बाद उड़ानों का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा.
घरेलू उड़ानों की होगी शुरूआत
सभी जरूरी परीक्षण लगभग पूरे हो चुके हैं और पहले चरण में घरेलू उड़ानों की शुरुआत की जाएगी. यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक नया ट्रैवल हब साबित होगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेटः एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्लान अप्रूवल के लिए लिखा लेटर, जानें क्या है प्लान
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
3 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
5 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines