नई दिल्ली/नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत पूरे एनसीआर (NCR) में हवा जहरीली हो चुकी है। गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ है। दिल्ली का AQI इंडेक्स 276 है, वहीं नोएडा में वायु प्रदूषण AQI इंडेक्स 309 ‘सबसे खराब स्थिति’ में है। दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। विभाग को आशंका है कि दिवाली पर जलने वाले पटाखों के बाद वायु की गुणवत्ता और ज्यादा खराब होगी।
ऐसे समझें AQI इंडेक्स को
बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है। इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा है कि दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1584389479896612870
नोएडा की स्थित बेहद चिंता जनक
रविवार सुबह पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर क्रमश: 110 और ‘मध्यम’ श्रेणी में 237 दर्ज किया गया। इस बीच नोएडा की वायु गुणवत्ता भी 311 पर एक्यूआई के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। हालांकि गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता 139 के एक्यूआई के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में रही।
https://twitter.com/AHindinews/status/1584384637316792320
अस्थमा और हृदय रोगी तत्काल डॉक्टर के पास जाएं
SAFAR ने इसे रोकने के लिए जिम्मेदार संस्थाओं को काफी समय पहले से इस पर कम करने, रोक लगाने की सलाह दी थी। वहीं डॉक्टरों ने सलाह दी है कि अस्थमा, खांसी या सांस के मरीजों को इस समय अपना खास ख्याल रखना है।
हृदय रोगियों, दिल की धड़कन, सांस की तकलीफ, या असामान्य थकान होने पर तत्काल डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी गई है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने इस साल पटाखों के बनाने, भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है और उल्लंघन करने पर जुर्माना और जेल की सजा भी सुनाई है।
दिल्ली सरकार ने इन चीजों पर लगाई रोक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान की भी घोषणा की। इसके तहत जन प्रतिनिधि और अधिकारी वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए चालकों को लाल बत्ती पर वाहन बंद करने के लिए प्रेरित करेंगे।
सर्दियों में दिल्ली के आसपास के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में पराली जलाने से भी हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
12 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
17 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
19 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
19 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines