ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में शनिवार की देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मात्र हॉर्न बजाने जैसी छोटी सी बात पर दबंगों ने कार सवार युवक और युवतियों पर हॉकी व बेसबॉल बैट से जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ित आयुष सिंह अपने दोस्तों वेदांत, श्वेता और निशा के साथ रात करीब एक बजे डिनर के लिए जा रहे थे. तभी सोसाइटी के गेट पर एक कार बीच रास्ते में खड़ी थी. रास्ता मांगने के लिए हॉर्न बजाना दबंगों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने न केवल गाली-गलौज की बल्कि पीड़ितों की कार का पीछा कर उन्हें रास्ते में घेर लिया.
शख्स का सिर फूटा और अस्पताल में भर्ती
हमलावरों ने पूरी तैयारी के साथ क्रेटा कार को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. अनिश, शाहरुख और फिरोज नामक आरोपियों ने डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए. इस हिंसक हमले में वेदांत नाम के युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया. आनन-फानन में उसे यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के मणिपाल अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक वेदांत के सिर की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े 40 से ज्यादा लोग, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस एक्शन में आ गई और छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाजियाबाद के रहने वाले शाहरुख और अमरोहा के अजीम को चार मूर्ति इलाके के पास से गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई वर्ना कार, बेसबॉल बैट और डंडे भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. कोतवाली प्रभारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है और बाकी फरार साथियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है.
सोसाइटी में दहशत और निष्पक्ष जांच का भरोसा
इस खौफनाक वारदात के बाद आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में भारी डर का माहौल है. मामूली विवाद में इस कदर हिंसा देख लोग हैरान हैं और कुछ स्थानीय संगठनों ने भी इस घटना के विरोध में आवाज उठाई है. पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमले में शामिल अन्य चेहरों की पहचान की जा सके और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके.
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
14 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
17 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
19 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
20 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
20 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
22 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
23 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines