हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा के सेक्टर 125 की आठवीं मंजिल से लोगों से खचाखच भरी लिफ्ट अचानक नीचे गिरी, 9 घायल, 5 की हालत गंभीर

Lift Falls From 8th Floor: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक इमारत की आठवीं मंजिल से अचानक लिफ्ट के नीचे गिरने से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Lift Falls From 8th Floor: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रिवर साइड टावर की आठवीं मंजिल से लिफ्ट सीधा नीचे आ गिरी। हादसे में लिफ्ट में सवार नौ लोग घायल हो गए। तुरंत उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि नौ में से पांच लोगों के गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लिफ्ट गिरने के पीछे की वजह पता लगाई जा रही

हालांकि, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि यह हादसा लिफ्ट खराब होने की वजह से हुआ या उसमें किसी तरह ही अन्य खामियां आ गई थीं। जानकारी के अनुसार, पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर अचानक से इतनी ऊंचाई से लिफ्ट कैसे सीधे नीचे गिर गई। बता दें कि हादसे में घायलों की पहचान यशु शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक पंडित, रजत शर्मा, सागर, शुभम भारद्वाज, अभिजीत, सौरभ, पीयूष कुमार के रूप में की गई है।


पहले भी कई गिरी हैं लिफ्ट

अभी पिछले महीने नोएडा के सेक्टर 110 में यथार्थ अस्पताल में सर्विस लिफ्ट 8 फीट की ऊंचाई से गिर गई थी। जिसमें सवार चार लोग बुरी तरह से घायल गए थे। यहां भी लोगों की किस्मत अच्छी थी कि किसी की जान नहीं गई। इस हादसे के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि सर्विस लिफ्ट का तार टूट गया था, जिसके चलते लिफ्ट सीधा नीचे गिर गई थी।

ये भी पढ़ें: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किन लोगों के फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पहले?

ये भी पढ़ें: यूपी के हाथरस जिले की डीएम ने आंगनवाड़ी केंद्र में कराया अपने बच्चे का एडमिशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें